फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions not to take any fees till the school is closed in Haryana

हरियाणा: निजी स्कूल फीस जमा कराने का बना रहे दबाव, सरकार ने कहा- कड़ी कार्रवाई होगी

Sat, 04 Apr 2020 09:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Apr 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions not to take any fees till the school is closed in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

कोरोना से जंग के बीच भी प्रदेश के निजी स्कूल मनमानी पर उतारू हैं। हरियाणा सरकार के निर्देशों के बावजूद स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर फीस जमा कराने का दबाव बना रहा है। इससे परेशान अभिभावकों ने मामला सरकार के संज्ञान में ला दिया है। सरकार ने शिकायतें मिलने के बाद निजी स्कूलों को फीस वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली है। 

विज्ञापन


सरकार ने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि बंद के दौरान अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव न बनाएं। स्थिति सामान्य होने पर ही फीस ली जाए। सभी प्रकार की फीस जमा करवाने पर तत्काल प्रभाव से सरकार ने रोक लगा दी है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित निजी विद्यालयों को सरकार के निर्देशों से अवगत करवाएं। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व बचाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को आगामी आदेश तक बंद किया गया है। निदेशालय के संज्ञान में आया है कि कुछ निजी विद्यालय अभिभावकों पर तत्काल शुल्क जमा करने का दबाव बना रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश में बंद है, ऐसी स्थिति में फीस जमा करवाने के लिए दबाव बनाना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति के सामान्य होने और विद्यालयों के खुलने के पश्चात ही शुल्क लेने की प्रक्रिया शुरू करें। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सरकार के आदेश का दृढ़ता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed