{"_id":"5e873bc18ebc3e6fa571d9b9","slug":"instructions-not-to-take-any-fees-till-the-school-is-closed-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: निजी स्कूल फीस जमा कराने का बना रहे दबाव, सरकार ने कहा- कड़ी कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: निजी स्कूल फीस जमा कराने का बना रहे दबाव, सरकार ने कहा- कड़ी कार्रवाई होगी
Sat, 04 Apr 2020 09:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
कोरोना से जंग के बीच भी प्रदेश के निजी स्कूल मनमानी पर उतारू हैं। हरियाणा सरकार के निर्देशों के बावजूद स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर फीस जमा कराने का दबाव बना रहा है। इससे परेशान अभिभावकों ने मामला सरकार के संज्ञान में ला दिया है। सरकार ने शिकायतें मिलने के बाद निजी स्कूलों को फीस वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली है।
विज्ञापन
सरकार ने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि बंद के दौरान अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव न बनाएं। स्थिति सामान्य होने पर ही फीस ली जाए। सभी प्रकार की फीस जमा करवाने पर तत्काल प्रभाव से सरकार ने रोक लगा दी है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित निजी विद्यालयों को सरकार के निर्देशों से अवगत करवाएं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व बचाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को आगामी आदेश तक बंद किया गया है। निदेशालय के संज्ञान में आया है कि कुछ निजी विद्यालय अभिभावकों पर तत्काल शुल्क जमा करने का दबाव बना रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश में बंद है, ऐसी स्थिति में फीस जमा करवाने के लिए दबाव बनाना अनुचित है।
विज्ञापन
स्थिति के सामान्य होने और विद्यालयों के खुलने के पश्चात ही शुल्क लेने की प्रक्रिया शुरू करें। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सरकार के आदेश का दृढ़ता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।