फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions issued to SSP to take action on SHO Jaswinder Kaur

एसएचओ जसविंदर कौर पर कार्रवाई करने के लिए एसएसपी को निर्देश जारी

Fri, 14 Feb 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to SSP to take action on SHO Jaswinder Kaur
चंडीगढ़। दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई अदालत ने वीरवार को एसएसपी को एसएचओ जसविंदर कौर का रिकॉर्ड चेक करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वीरवार को शिकायतकर्ता प्रेम सिंह ने अदालत में एक आवेदन दायर कर कहा कि जसविंदर कौर द्वारा बयान बदलने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही अन्य पुलिसकर्मी भी उन पर दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने कहा कि अगर वह इस केस में गवाही में अपने बयानों से नहीं मुकरे या उन्होंने अपना आवेदन वापस नहीं लिया तो उन्हें झूठे हेरोइन और प्रतिबंधित इंजेक्शन के केस में फंसा दिया जाएगा। उसके बाद शिकायतकर्ता ने न्याय की मांग करते हुए एसएचओ जसविंदर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिकायतकर्ता ने एक आवेदन दायर कर एसएचओ जसविंदर कौर को मामले मेें आरोपी बनाने की मांग की थी। उसी आवेदन को वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई पांच मार्च को होगी।
विज्ञापन

307 के केस में से तीन आरोपियों को बाहर निकालने के एवज में मांगे थे नौ लाख
2017 में सेक्टर-31 की मार्केट में सीबीआई ने मोहन सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। डेराबस्सी निवासी प्रेम सिंह बिष्ट की शिकायत पर सीबीआई ने ट्रैप लगाया था। सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह पर आरोप है कि उसने 307 के मामले तीन आरोपियों को बाहर करने के एवज में 9 लाख रुपये की मांग की थी। उसमें से आठ लाख रुपये जसविंदर कौर को देने की बात कही गई थी। सीबीआई के ट्रैप के बाद सेक्टर-31 थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर जसविंदर कौर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीबीआई ने जसविंदर कौर से भी पूछताछ की थी। प्रेम सिंह बिष्ट के मुताबिक उसका फाइनांस का काम है और राम दरबार में उसका दफ्तर है। राम दरबार में झगड़ा हुआ था, जिसमें रवि नाम के युवक को चोट लगी थी। उसकी शिकायत पर सेक्टर-31 थाने में दस युवकों के खिलाफ 307 का केस दर्ज हुआ था। आरोपियों में उसके दफ्तर में काम करने वाले तीन युवक जोसफ, दीपू और अनिल भी हैं। प्रेम सिंह के मुताबिक मोहन सिंह 307 के केस की जांच कर रहा था और कई बार उसके दफ्तर में आकर धमकी दी। उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते हुए कहा कि अगर इस केस से बचना है तो नौ लाख रुपये देने होंगे। इस बारे में उसने चंडीगढ़ एसएसपी को भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में सीबीआई को शिकायत दी, तो मोहन सिंह को ट्रैप लगाकर पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed