फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions for strict action against law breakers in Punjab

Punjab: कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश, DGP ने पुलिस के फील्ड अधिकारियों के साथ की बैठक

Sun, 26 Feb 2023 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 01:15 AM IST
सार

डीजीपी ने पुलिस के सभी फील्ड अधिकारियों के साथ राज्यस्तरीय वर्चुअल बैठक की। सभी रेंज के आईजी, डीआईजी, सीपी, एसएसपी, डीएसपी और एसएचओ शामिल हुए। एडीजीपी और आईजीपी रैंक के अधिकारियों को जिलों का दौरा करने के दिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
Instructions for strict action against law breakers in Punjab
डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब में बिगड़ती काननू-व्यवस्था और खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस हरकत में आ गई है। पंजाब को गैंगस्टरों और नशे से मुक्त करने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को पेशेवर ढंग से काम करने और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पंजाब की सभी आठ रेंजों के आईजी, डीआईजी, सीपी, एसएसपी, डीएसपी और 413 एसएचओ को संबोधित करते हुए डीजीपी ने संगठित अपराध, नशा तस्करी और आतंकवाद के विरुद्ध जमीनी स्तर की कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में स्पेशल डीजीपी आंतरिक सुरक्षा आरएन ढोके, स्पेशल डीजीपी कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन और महिला मामले गुरप्रीत कौर दियो और एडीजीपी कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध सर्तकता को और तेज करने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों का दौरा करने, मैनपावर और साजो-सामान की जांच करने के साथ-साथ नागरिक हितैषी पहुंच अपनाते हुए जमीनी स्तर पर बुनियादी पुलिसिंग को सुनिश्चित बनाने के आदेश दिए। उन्होंने यह भी हिदायत की कि मैनपावर बढ़ाने के लिए जिलों में तैनात कुल पुलिस फोर्स का कम से कम 50 फीसदी कर्मचारी पुलिस थानों में तैनात किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि नागरिक हितैषी पुलिसिंग को सुनिश्चित बनाएं, आम जनता की पहुंच और संपर्क में रहें और यह सुनिश्चित करें कि समाज विरोधी तत्व को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। उन्होंने सभी एसएचओ को अपने अधिकार क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के आपराधिक रिकॉर्ड खोलने और घृणित अपराधों की निजी तौर पर जांच करने के लिए भी कहा।


डीजीपी ने सभी सीपी और एसएसपी को राज्य से गैंगस्टर कल्चर और नशों को खत्म करने के लिए विशेष इकाइयों के साथ तालमेल के जरिये काम करने के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को जिला स्तर पर माहवार अपराध समीक्षा बैठकें करने और पुलिसकर्मियों की शिकायतें सुनने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, निजी संपत्तियों आदि में निगरानी के लिए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed