{"_id":"64d00371db7fdfd2e50e79d4","slug":"instead-of-disposing-of-waste-big-hotel-was-dumping-it-in-sector-38-fined-chandigarh-news-c-16-pkl1043-208585-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कचरे को निपटाने की बजाए सेक्टर-38 में डंप कर रहा था बड़ा होटल, जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कचरे को निपटाने की बजाए सेक्टर-38 में डंप कर रहा था बड़ा होटल, जुर्माना
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के तहत इधर-उधर कूड़ा फेंकने और कचरे का निपटारा न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। नगर निगम ने रविवार को सेक्टर-38 (वेस्ट) स्थित शाहपुर कॉलोनी में छापा मारा। यहां शहर का एक बड़ा होटल चेन अपने कचरे को निपटाने की बजाए अनधिकृत कबाड़ डीलरों के परिसर में डंप कर रहा था। मौके पर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा भी पहुंचीं और जुर्माना लगाया। शाहपुर कॉलोनी के पास कबाड़ विक्रेताओं द्वारा अनधिकृत रूप से जमा किए गए 24390 मीट्रिक टन सूखे कचरे को निगम ने हटाया। एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा खुद कबाड़ विक्रेताओं द्वारा बड़ी मात्रा में सूखे कचरे को अवैध रूप से इकट्ठा किए स्थान पर पहुंचीं, जो नगरपालिका ठोस अपशिष्ट नियम 2016 और नगरपालिका ठोस अपशिष्ट उपनियम 2018 का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि वहां डंप किया जा रहा कचरा एक प्रतिष्ठित होटल शृंखला से है, जो कचरे के निपटान के वैधानिक प्रावधानों का पालन करने के बजाय इसे अनधिकृत कबाड़ डीलरों के परिसर में डंप कर रहा था। आयुक्त के निर्देशों के बाद नगर निगम की टीमों ने जेसीबी मशीनों, टिपर और ट्रॉलियों की मदद से सूखे कचरे को वैज्ञानिक तरीके से संसाधित करने के लिए डड्डूमाजरा स्थित सूखा कचरा प्रसंस्करण संयंत्र में पहुंचाया। निगम ने चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
सेक्टर-48 के अंजय जैन और सेक्टर-38 के विनय कुमार के नाम पर कटा चालान
नगर निगम की तरफ से बताया गया कि टीमों ने उल्लंघनकर्ताओं सेक्टर-48 निवासी अजय जैन और सेक्टर-38 पश्चिम निवासी विनय कुमार के चालान जारी किए और 24,310 रुपये का जुर्माना लगाया। आयुक्त ने सभी उल्लंघनकर्ताओं को चेतावनी दी कि वे अपने अवैध भंडारित सूखे कचरे को हटा दें अन्यथा एमसीसी द्वारा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके खिलाफ चेतावनी साइन बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया।