फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inspiring Story of Indian Idol 11 Contestant from Bathinda

प्रतिभाः जूते पॉलिश कर परिवार को पाला, अब इंडियन आईडल में छाया, पढ़ें-प्रेरणादायक कहानी

Wed, 30 Oct 2019 11:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Oct 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Inspiring Story of Indian Idol 11 Contestant from Bathinda
सन्नी और गायक हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला

बेहद गरीब परिवार में जन्मे सन्नी की आवाज का जादू इन दिनों छाया हुआ है। सन्नी की कहानी भी बेहद दर्द भरी है। सन्नी का संबंध बेहद ही गरीब परिवार से है। बूट पॉलिश कर परिवार का गुजारा चलाने वाला युवक सन्नी अपनी काबिलीयत के दम पर शोहरत की सीढ़ियां चढ़ने लगा है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले तक जहां सन्नी लोगों के बूट पॉलिश कर आजीविका चला रहा था तो वहीं सोनी टीवी के रिएलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल ने किस्मत बदल दी है। सनी पंजाब के बठिंडा में अमरपुरा बस्ती की गली नंबर-1 में रहते हैं।
विज्ञापन


सन्नी की आवाज का जादू जज संगीतकार अनु मलिक, विशाल डडलानी व गायका नेहा कक्कड़ के सिर चढ़कर तो बोल ही रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर भी सन्नी छाया है।

सोशल मीडिया पर भी पंजाबी गायक, कलाकार सन्नी की तारीफ कर रहे हैं। शो के ग्रेट ग्रांड प्रीमियर का प्रोमो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जज अनु मलिक व विशाल डडलानी ने सन्नी को गायक नुसरत फतेह अली खां का रूप बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनु मलिक कहते हैं कि जब सन्नी का जन्म हुआ था उससे कुछ समय पहले ही नुसरत फतेह अली खां जी का देहांत हुआ था। अब ऐसा लगता है मानो नुसरत साहब का सन्नी के रूप में नया जन्म हुआ है। जबकि विशाल डडलानी ने कहा कि नुसरत फतेह अली खां आज भी सन्नी जैसे गायकों के रूप में जीवित हैं। 

शो के दौरान मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे पंजाबी गायक हंसराज हंस भी सन्नी की गायकी से प्रभावित हुए बिना न रह सके। सन्नी द्वारा गाए गीत ये जो हल्का-हल्का सुरूर है... सुन हंसराज समेत तीनों जज भावुक हो उठे। सोशल मीडिया पर भी सन्नी की वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें सन्नी के बूट पालिश करने से लेकर अब तक के सफर का दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed