Exclusive: चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर इंस्पेक्टर का हंगामा, आमंत्रित लोगों से की बदतमीजी; एसएसपी ने हटाया
भारत के लड़ाकू विमान मिग 21 की विदाई समारोह के दाैरान चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर महिला इंस्पेक्टर की गेट पर ड्यूटी थी। आरोेप है कि इंस्पेक्टर ने कई आमंत्रित लोगों के साथ बदतमीजी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर भारत के सुपर जेट की विदाई समारोह के दौरान चंडीगढ़ पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर ने हंगामा कर दिया।
समारोह में शामिल आमंत्रित लोगों ने शिकायत की कि गेट पर ड्यूटी दे रही इंस्पेक्टर उनसे बदतमीजी कर रही है। सूत्रों के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ भी उसने मिसबिहेव किया। जिन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी शिकायत दी। इसके अलावा आम लोगों से भी मिसबिहेव किया गया।
यह भी पढ़ें: अलविदा मिग-21: आसमान में आखिरी बार गरजा मिग-21, भावुक हुए पूर्व वायु सैनिक, रोमांचित कर देंगी ये तस्वीरें
घटना शुक्रवार दोपहर की है। जब भारत के सुपर जेट की विदाई समारोह का आयोजन चल रहा था। इंस्पेक्टर की गेट पर ड्यूटी लगी हुई थी। शिकायत मिलते ही ट्रैफिक एसएसपी सुमंर प्रताप सिंह ने तुरंत इंस्पेक्टर को ड्यूटी से हटाने के आदेश दिए और उसे वहां से जाने को कहा। लेकिन इंस्पेक्टर का हंगामा यहीं खत्म नहीं हुआ।
15 दिन पहले डीएसपी और एक इंस्पेक्टर से किया था मिसबिहेव
ड्यूटी से हटाने का मैसेज मिलते ही उसने 112 नंबर पर कॉल कर दी और कहा कि उसे जबरन ड्यूटी से हटाया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस मामले में इंस्पेक्टर ने अपनी ओर से डीडीआर भी दर्ज कर दी।
सूत्रों का कहना है कि लगभग 15 दिन पहले भी प्रमोशन कोर्स के दौरान इंस्पेक्टर ने एक डीएसपी के साथ मिसबिहेव किया था। उस वक्त डीएसपी लेक्चर लेने आए थे। तब भी इंस्पेक्टर ने खुद ही अपनी डीडीआर लिख ली थी। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर कई बार पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता कर चुकी है, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।