फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INSO about Gurmeet Ram Rahim 'Massenger of God'

'एमएसजी' को लेकर इनसो का चौंकाने वाला ऐलान

Sat, 10 Jan 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 10 Jan 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
INSO about Gurmeet Ram Rahim 'Massenger of God'

सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी 'एमएसजी' को लेकर इनसो ने चौंकाने वाला ऐलान किया है। इनसो ने ऐलान किया कि डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम की फिल्म ‘एमएसजी-द मेसेंजर ऑफ गॉड’ को नहीं चलने देंगे। इनेलो के छात्र संगठन का आरोप है कि इस फिल्म के जरिए काले धन को सफेद धन में बदलने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन


संगठन प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने आरोप लगाया है कि कार्यकर्ता इस फिल्म के विरोध में आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। सभी जिला इकाइयों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है कि बाबा की फिल्म प्रदेश के किसी भी सिनेमा घर में नहीं चलने दी जाए।

विज्ञापन

एमएसजी के पोस्टर को आग लगाने की कोशिश

INSO about Gurmeet Ram Rahim 'Massenger of God'

डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म मेसेंजर आफ गाड को लेकर डेरा प्रेमियों व सिख श्रद्धालुओं में टकराव के आसार बने हुए हैं। बाघापुराना सब डिवीजन के गांव चीदा में एमएसजी के पोस्टर फाड़ने के कारण तनाव का माहौल है।

दूसरी तरफ सिख जत्थेबंदियों ने कस्बा समालसर के गुरुद्वारा साहिब में मीटिंग कर इस फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करने के अलावा फिल्म के विरोध में गांवों में लामबंदी का फैसला किया है। गांव चीदा में शुक्रवार देर रात को फिल्म एमएसजी के पोस्टर को आग लगाने की कोशिश की गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में प्रेमी एकत्रित हो गए। डीएसपी (डी) मोगा गुरमीत सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंची और डेरा प्रेमियों को शांत किया। यह पोस्टर दूध डेयरी का काम करते डेरा प्रेमी बेअंत सिंह की इमारत पर लगा था। थाना समालसर प्रमुख दर्शन सिंह ने कहा कि किसी को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

सिखों ने की मूवी पर प्रतिबंध की मांग

INSO about Gurmeet Ram Rahim 'Massenger of God'

दूसरी तरफ जिले के कस्बा समालसर में मक्खण सिंह मुसाफिर, देविंदर सिंह हरीएवाला और बलतेज सिंह दद्दाहूर आदि सिख जत्थेबंदी के नेताओं ने गुरुद्वारा साहिब में बैठक कर डेरा प्रमुख की फिल्म एमएसजी पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। सिख संगत ने कहा कि पंजाब के शांत माहौल को खराब करने के लिए सरकार खुद शह दे रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कौम के हीरे और हमारा हक फिल्म पर तो पाबंदी लगा दी थी तो इस फिल्म पर क्यों पाबंदी नहीं लगाई जा रही। इस मौके पर सिख संगत ने यह भी चेतावनी दी कि इस फिल्म का विरोध करने वाले सिख नौजवानों खिलाफ दर्ज किए झूठे केस रद्द करने की मांग की।

उन्होंने चेताया कि पंजाब के शांत माहौल को खराब करन वाला यह फिल्म किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने दी जाएगी। बाघापुराना के कार्यकारी डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि फिल्म के कारण पैदा हुए संकट से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह चौकस है। उन्होंने कहा कि थाना प्रमुख को अपने हलके में 24 घंटे की गश्त और शरारती और हालात पर नजर रखने की हिदायतें दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed