फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Innova taxi driver caught with heroin worth 3.5 lacs

इनोवा टैक्सी चालक साढ़े तीन लाख की हेरोइन समेत पकड़ा

Sun, 28 Jun 2020 08:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Innova taxi driver caught with heroin worth 3.5 lacs
चंडीगढ़। सेक्टर-47बी रोड से क्राइम ब्रांच ने एक इनोवा टैक्सी चालक तस्कर को करीब साढ़े तीन लाख रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से 72.58 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने जीरकपुर के कुशल एंक्लेव निवासी यूसुफ मसीह (37) के खिलाफ एनडीपीएस 21 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। टीम ने रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया तो जज ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच डीएसपी राजीव अंबस्ता की अगुवाई में इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की टीम में सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ने सेक्टर-47बी रोड के पास बीते शनिवार रात करीब 9 बजे पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान वहां इनोवा टैक्सी नंबर (एचआर-26-बीजे-9744) गुजर रही थी। पुलिस को देखते ही चालक इनोवा को टर्न करके मुड़ने की कोशिश करने लगा। इस पर टीम को शक हो गया और टीम ने गाड़ी रुकवाकर पूछताछ करने के बाद तलाशी के दौरान चालक के पास से 72.58 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

दिल्ली से कम दामों में खरीदकर लाया था नशा
जांच में सामने आया कि आरोपी नशे को दिल्ली से कम दामों में खरीदकर लाया था। इसे ट्राइसिटी के अलग-अलग हिस्सों में ज्यादा दामों में बेचना था पर इससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed