फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Innova car riders chased and beat Major, case registered

Chandigarh News: इनोवा कार सवारों ने पीछा कर मेजर को पीटा, केस दर्ज

Thu, 31 Aug 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Innova car riders chased and beat Major, case registered
मोहाली। सेना के एक मेजर फेज-7 स्थित चावला लाइट प्वाइंट पर रोडरेज का शिकार हो गए। वह अपनी बहन और भांजी को छोड़कर आ रहे थे। इस दौरान इनोवा कार में बैठे तीनों आरोपियों ने न सिर्फ गालियां दीं बल्कि उनके गुप्तांग पर वार किए। किसी तरह वह हमले से बचने में कामयाब रहे और पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मेजर मनदीप सिंह पनैच (39) वासी फेज-9 ने बताया कि वह जयपुर में तैनात हैं और 24 से 27 अगस्त तक छुट्टियों पर अपने परिवार से मिलने आए थे। 26 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ पिता लाल सिंह पनैच का जन्मदिन मनाने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-31 में गए। वहां से जन्मदिन मनाकर रात करीब सवा एक बजे लौटे तो अपनी बहन और भांजी को लांडरां रोड पर स्थित घर में छोड़कर आ रहे थे तो चावला लाइट प्वाइंट के पास चंडीगढ़ की तरफ से सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा आई। उस आदमी ने बीच चौक में कार रोक ली। इसके बाद उन्होंने कार साइड से निकाल ली तो वह गालियां निकालते हुए उनके पीछे लग गए। यह देखकर उन्होंने गाड़ी भगा ली लेकिन आरोपी पीछा करते रहे। इस पर उन्होंने गाड़ी रिहायशी इलाके में ले जाकर बंद कर दी ताकि वह उनसे बच सकें लेकिन जब वह नहीं गए और हर गाड़ी को चेक करने लगे तो उन्होंने गाड़ी से बाहर आकर उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने गालियां निकालते हुए गुप्तांग में पैरों से वार किए। इतना ही नहीं, किसी नुकीली चीज से पेट पर वार भी किया। इसके बाद वह बेहोश हो गए। थोड़ी देर बाद होश आया तो देखा कि आरोपी वहां पर नहीं थे। इसके बाद वह घर पहुंचे और परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed