फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD will support NDA candidate Venkaiah Naidu

उपराष्ट्रपति चुनाव: वेंकैया नायडू के समर्थन में उतरी हरियाणा की ये बड़ी पार्टी

Wed, 19 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
INLD will support NDA candidate Venkaiah Naidu
वेंकैया नायडू
हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष एवं इनेलो के वरिष्ठ नेता विधायक अभय चौटाला ने कहा है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में इनेलो ने एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू को वोट देने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


वे मंगलवार को पिपली विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। अभय ने कहा कि पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने वेंकैया नायडू का समर्थन देने का निर्णय लिया है। जब नायडू भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो उस समय इनेलो और भाजपा ने देश और प्रदेश में मिलकर लोकसभा व विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उसके बाद बेशक इनेलो और भाजपा के राजनीतिक रिश्ते समाप्त हो गए, लेकिन वेंकैया नायडू ने चौटाला परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ते कायम रखे। वे चौटाला परिवार के प्रत्येक दुख-सुख में शामिल होते हैं।
विज्ञापन


एक बेदाग व स्वच्छ छवि के लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाले नेता हैं। इसलिए देश हित में इनेलो ने वेंकैया नायडू का समर्थन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यूपीए के उम्मीदवार गोपाल गांधी बेशक गांधी परिवार से हैं, लेकिन उनका कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। उपराष्ट्रपति के पद पर राजनीतिक अनुभव वाला व्यक्ति ही आसीन होना चाहिए। इसलिए इनेलो की नजर में वेंकैया एक बेहतरीन व्यक्ति हैं। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, हलका प्रधान रणबीर किरमिच, माया राम चंद्रभानपुरा, पार्षद नितिन भारद्वाज, सुरेश सैनी रणधीर मथाना, सतबीर शर्मा, धर्म सिंह ढांडा, चंद्रभान बाल्मीकि, मनोज कौशिक, धर्म सिंह कड़ामी, सुनील राणा, नरेंद्र घराड़सी, सतबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राज्यसभा का चुनाव भी हो ईवीएम से

INLD will support NDA candidate Venkaiah Naidu
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : File Photo
राज्यसभा का चुनाव भी हो ईवीएम से
अभय चौटाला ने कहा कि चुनाव आयोग ईवीएम की विश्वसनीयता को मानता है तो फिर राज्यसभा, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति का चुनाव भी ईवीएम से करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में बड़े बड़े धनाढ्य लोग धनबल के सहारे चुनाव जीत जाते हैं। राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी के एजेंट को वोट देखने को अधिकार होता है। उन्होंने कहा कि इनेलो चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग करेगी कि राज्यसभा का चुनाव ईवीएम से करवाया जाए।

दीनबंधु सर छोटूराम पर टिप्पणी ओछी हरकत : अभय 
अभय चौटाला ने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की दीनबंधु सर छोटूराम पर की गई टिप्पणी को ओछी हरकत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सांसद की पीठ पर हाथ रखकर पूरे समाज को तोड़ना चाहती है। दीनबंधु सर छोटूराम ने किसानों को गेहूं की फसल के मूल्य में वृद्धि करवाने के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया था। उन्होंने बताया कि इनेलो सैनी समाज के प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और सभी किसान संगठनों को पत्र लिखकर मांग कर रही है कि राजकुमार सैनी का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। उन्होंने कहा कि राजकुमार सैनी के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed