फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inld will protest on parliaments on syl controversy, planning complete and strict strategy

SYL मुद्दे पर संसद का घेराव करेगी इनेलो, कुछ इस तरह की है रणनीति

Thu, 02 Mar 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Mar 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
inld will protest on parliaments on syl controversy, planning complete and strict strategy
हरियाणा विधानसभा का बजट सेशन
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को सतलुज यमुना लिंक नहर का मुद्दा छाया रहा। इनेलो ने संसद के घेराव का ऐलान किया है। इस मुद्दे पर पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौरान नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने 15 मार्च को मामले को लेकर संसद के घेराव की बात कही। साथ ही इसमें शामिल होने का अन्य पार्टियों को भी न्यौता दिया।
विज्ञापन


उम्मीद जताई कि हरियाणा के हितों का ध्यान रखने वाली पार्टियां राजनीतिक फायदे को दरकिनारकर इसमें जरूर शामिल होंगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने एसवाईएल मुद्दे से जुड़े तमाम पहलुओं का जिक्र किया। कहा कि पहले हुए तमाम समझौतों के बावजूद पंजाब ने अधिकतर को मानने से इंकार कर दिया। इस वजह से हरियाणा को अब तक उसके हिस्से का पानी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब इनेलो के कार्यकर्ता 23 फरवरी को एसवाईएल की खुदाई के लिए कूच कर रहे थे, तो प्रदेश सरकार की ओर से तमाम रुकावटें खड़ी की गईं। मामले में सरकार पर गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री गंभीर होते तो इस मुद्दे पर अब तक प्रधानमंत्री से मिलने का समय जरूर मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय चौटाला ने भारत-पाकिस्तान बंटवारे से पहले और बंटवारे के बाद देश की नदियों के पानी के बंटवारे से संबंधित सभी समझौते का भी ब्यौरा सदन में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed