फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD will corner Deputy CM in his constituency in the case of molestation of girl students

Chandigarh News: छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में डिप्टी सीएम को उनके हलके में घेरेगा इनेलो

Wed, 27 Dec 2023 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
INLD will corner Deputy CM in his constituency in the case of molestation of girl students
-31 को उचाना में होगा इनेलो का ‘महिला आक्रोश’ सम्मेलन
विज्ञापन

-सुनैना चौटाला की अगुवाई में होगा सम्मेलन, अभय चौटाला होंगे मुख्य अतिथि

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। छात्राओं के साथ हो छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर विधानसभा में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के बाद अब इनेलो ने फील्ड में भी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के हलके उचाना में 31 दिसंबर को इनेलो ‘महिला आक्रोश’ सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला की अगुवाई में होने वाले इस सम्मेलन में इनेलो के विधायक और राष्ट्रीय प्रधान अभय चौटाला मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध को लेकर सरकार पर हमला बोला जाएगा। जींद जिला के हलका उचाना की नई अनाज मंडी में होने वाले महिला सम्मेलन के लिए महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी गांव-गांव जाकर भीड़ जुटाने में जुटी हैं। जजपा के अलग होने के बाद यह पहली बार है जब इनेलो महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इससे इतर, जजपा की नेता नैना चौटाला पहले से ही हरी चुनरी के नाम से महिलाओं को साधने के लिए कार्यक्रम चला रही हैं। लेकिन इनेलो का उचाना में होने वाला कार्यक्रम कई मामलों में खास होगा। एक तो डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना से ही विधायक हैं, दूसरा
यह इलाका इनेलो का पुराना गढ़ रहा है। परिवर्तन यात्रा के दौरान भी अभय चौटाला ने जींद के इलाके पर पूरा फोकस किया था और यहां तक कह दिया था कि अगर पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि वह खुद भी उचाना से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, उचाना के स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले को लेकर शीतकालीन सत्र में विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ था। इनेलो विधायक अभय चौटाला ने इस मुद्दे को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। इस बारे में सुनैना चौटाला ने कहा कि इस सम्मेलन में पूरे हरियाणा से महिलाएं आएंगी और भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ लामबंद होकर रोष प्रकट करेंगी। सम्मेलन के द्वारा जहां महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचारों, बच्चियों से हो रहे दुराचार का मुद्दा उठाया जाएगा, वहीं बढ़ती महंगाई के कारण गृहणियों का जीवन दूभर हो गया है और महिलाएं रसोई खर्च में कटौती करने के बाद भी अपना घर नहीं चला पा रही हैं। महंगाई आज एक बड़ा मुद्दा है जिसको इस सम्मेलन में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed