फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD party's political affairs committee formed

Chandigarh News: इनेलो पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति गठित, अभय चौटाला समेत दस सदस्य शामिल

Thu, 30 Nov 2023 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
INLD party's political affairs committee formed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श उपरांत राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों समेत रोहतक जिलाध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, हिसार जिला कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्वांचल प्रदेश संयोजक की नियुक्तियां की। इनेलो पार्टी ने बुधवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची में राजनीतिक मामलों की समिति में पूर्व आईएएस बीरबलदास ढालिया, पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला, पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक, पूर्व आईएएस आरएस चौधरी, पूर्व विधायक शेर सिंह बढ़शामी, पूर्व विधायक एवं सीपीएस श्याम सिंह राणा, प्रकाश भारती, उमेद लोहान और हरियाणा पत्रकार संघ के पूर्व में अध्यक्ष रहे अश्विनी दत्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं, नफे सिंह लाहली को रोहतक का जिलाध्यक्ष, सतीश राठी को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य, राजेश गोदारा को हिसार जिला का कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदीप सिन्हा को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed