फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD MLAs leaving party before haryana assembly elections 2019

हरियाणा विस चुनाव से ठीक पहले ‘कृष्ण’ जैसे इनेलो छोड़ गए ‘रामचंद्र’, 19 में से रह गए 5 विधायक

Mon, 22 Jul 2019 01:49 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 22 Jul 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
INLD MLAs leaving party before haryana assembly elections 2019
फाइल फोटो
इनेलो के ‘रामचंद्र’ ने भी ‘कृष्ण’ की तरह पार्टी को अलविदा कह दिया है, वो भी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले और अब 19 में से पांच विधायक ही रह गए हैं। सिरसा जिले में रानियां विधानसभा क्षेत्र से इनेलो विधायक रामचंद्र कांबोज ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिरसा में इनेलो की पांच विधानसभा सीटों पर चार विधायक थे।
विज्ञापन


कालांवाली विधानसभा सीट पर इनेलो और अकाली दल के संयुक्त उम्मीदवार बलकौर सिंह है। लेकिन इनेलो और अकाली दल का गठबंधन टूटने के बाद केवल चार विधायक रह गए है। लोकसभा चुनाव से पहले जजपा के गठन के बाद विधायिका नैना चौटाला उसमें चली गई। रामचंद्र कंबोज के पार्टी छोड़ने के बाद अब जिले में इनेलो के दो विधायक अभय सिंह चौटला और मखन लाल सिंगला शेष हैं।
विज्ञापन


एक-एक करके सभी विधायक इनेलो का साथ छोड़ रहे हैं और ये सब हो रहा है चौटाला परिवार में विवाद के कारण। पहले परिवार टूटकर दो गुटों में बंटा और फिर पार्टी का बंटवारा हुआ। ऐसे में विधायकों का साथ छोड़ना सही संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह छूटा विधायकों का साथ

अगर सभी 19 विधायकों की बात की जाए तो पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधू और जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिढा का निधन हो चुका है। चार विधायक नैना चौटाला, नरवाना के विधायक पिरथी नंबरदार, उकलाना के विधायक अनूप धानक और दादरी के विधायक राजदीप फोगाट जननायक जनता पार्टी के साथ जुड़ गए हैं।

फरीदाबाद एनआइटी के विधायक नगेंद्र भड़ाना चुनाव जीतने के बाद से भाजपा के साथ हैं। रानियां के विधायक रामचंद्र कांबोज ने भी पार्टी छोड़ी है। फिरोजपुर झिरका के विधायक नसीम अहमद कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। जुलाना के विधायक परमिंदर सिंह ढुल, फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, नलवा के विधायक रणबीर गंगवा, नूंह के विधायक जाकिर हुसैन तथा हथीन के विधायक केहर सिंह रावत भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

एलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला के साथ अब रतिया के विधायक प्रो. रवींद्र बलियाला, सिरसा के विधायक मक्खन सिंगला, बरवाला के विधायक वेद नारंग और लोहारू के विधायक ओमप्रकाश बारवा ही खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें भी प्रो. रवींद्र बलियाला की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से पूर्व में मुलाकात हो चुकी है।

पार्टी में पारिवारिक विवाद के चलते वे सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। अभी वे कार्यकर्ताओं से सलाह लेकर ही आगे की रणनीति बनाएंगे।
- रामचंद्र कंबोज, विधायक, रानियां।

साधारण कार्यकर्ता को इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने विधायक बना दिया। पार्टी छोड़ने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।
- पदम जैन, जिला प्रधान, इनेलो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed