फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD Leader Arjun Chautala condemn deputy chief minister dushyant chautala

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री पर चचेरे भाई की तीखी टिप्पणी, कहा- देवीलाल परिवार के नाम पर कलंक हैं दुष्यंत

Thu, 17 Dec 2020 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Dec 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
INLD Leader Arjun Chautala condemn deputy chief minister dushyant chautala
दिल्ली जयपुर हाईवे पर किसानों को संबोधित करते अर्जुन चौटाला। - फोटो : अमर उजाला
इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अर्जुन चौटाला ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला के व्यवहार को चौधरी देवीलाल के परिवार पर कलंक करार दिया है। 
विज्ञापन


इनेलो नेता अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला गुरुवार को दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित रेवाड़ी के खेड़ा बॉर्डर में बनीपुर चौक पर चल रहे किसान आंदोलन में समर्थन देने पहुंचे थे। अर्जुन चौटाला ने कहा कि जिस तरह से दुष्यंत चौटाला का व्यवहार रहा है, वह चौधरी देवीलाल परिवार के नाम पर कलंक है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशभर के किसान आज सड़कों पर बैठे हुए हैं लेकिन दुष्यंत चौटाला कुर्सी से चिपके हुए हैं। किसान ऐसे व्यक्ति को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से उद्योगपतियों के चंगुल में है इसके चलते ही कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार को किसानों की मांग को देखकर तुरंत कानूनों को रद्द करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जननायक जनता पार्टी के नेता और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कह चुके हैं कि किसानों को जब तक एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) हरियाणा में मिलेगा, तब तक वह सरकार का हिस्सा हैं। प्रदेश में जिस दिन किसानों को एमएसपी नहीं मिलेगा, वह सरकार से हिस्सेदारी छोड़ देंगे। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एमएसपी खत्म नहीं होगी। गठबंधन सरकार मजबूत है और अगले चार साल प्रदेश हित में काम करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सबसे पहले एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लिखित में शामिल करने के लिए केंद्र से कहा था, जिसको लेकर केंद्र सरकार तैयार है। जब तक हम सरकार में हैं, किसानों की फसलों के एक-एक दाने पर एमएसपी सुनिश्चित होगी। जिस दिन एमएसपी व्यवस्था पर कोई आंच आएगी, उसी दिन वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि अगर इसके बाद भी किसी को कोई संदेह है तो वे हरियाणा में हुई बाजरे की ऐतिहासिक खरीद को देखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed