{"_id":"5fdb17e28ebc3e40a2104564","slug":"inld-leader-arjun-chautala-condemn-deputy-chief-minister-dushyant-chautala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के उपमुख्यमंत्री पर चचेरे भाई की तीखी टिप्पणी, कहा- देवीलाल परिवार के नाम पर कलंक हैं दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री पर चचेरे भाई की तीखी टिप्पणी, कहा- देवीलाल परिवार के नाम पर कलंक हैं दुष्यंत
Thu, 17 Dec 2020 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली जयपुर हाईवे पर किसानों को संबोधित करते अर्जुन चौटाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अर्जुन चौटाला ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला के व्यवहार को चौधरी देवीलाल के परिवार पर कलंक करार दिया है।
इनेलो नेता अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला गुरुवार को दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित रेवाड़ी के खेड़ा बॉर्डर में बनीपुर चौक पर चल रहे किसान आंदोलन में समर्थन देने पहुंचे थे। अर्जुन चौटाला ने कहा कि जिस तरह से दुष्यंत चौटाला का व्यवहार रहा है, वह चौधरी देवीलाल परिवार के नाम पर कलंक है।
उन्होंने कहा कि देशभर के किसान आज सड़कों पर बैठे हुए हैं लेकिन दुष्यंत चौटाला कुर्सी से चिपके हुए हैं। किसान ऐसे व्यक्ति को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से उद्योगपतियों के चंगुल में है इसके चलते ही कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार को किसानों की मांग को देखकर तुरंत कानूनों को रद्द करना चाहिए।
विज्ञापन
जननायक जनता पार्टी के नेता और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कह चुके हैं कि किसानों को जब तक एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) हरियाणा में मिलेगा, तब तक वह सरकार का हिस्सा हैं। प्रदेश में जिस दिन किसानों को एमएसपी नहीं मिलेगा, वह सरकार से हिस्सेदारी छोड़ देंगे। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एमएसपी खत्म नहीं होगी। गठबंधन सरकार मजबूत है और अगले चार साल प्रदेश हित में काम करेगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सबसे पहले एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लिखित में शामिल करने के लिए केंद्र से कहा था, जिसको लेकर केंद्र सरकार तैयार है। जब तक हम सरकार में हैं, किसानों की फसलों के एक-एक दाने पर एमएसपी सुनिश्चित होगी। जिस दिन एमएसपी व्यवस्था पर कोई आंच आएगी, उसी दिन वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि अगर इसके बाद भी किसी को कोई संदेह है तो वे हरियाणा में हुई बाजरे की ऐतिहासिक खरीद को देखें।