फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   inld leader abhay chautala big statement on international airport

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर सामने आया इनेलो नेता का बड़ा बयान

Sun, 18 Sep 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Sep 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
inld leader abhay chautala big statement on international airport
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम को लेकर हरियाणा और पंजाब में चल रहे विवाद के बीच इनेलो नेता का बड़ा बयान सामने आया है।
विज्ञापन


हरियाणा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने मोहाली स्थित एयरपोर्ट के नाम को लेकर प्रदेश सरकार समेत सीएम की ओर से लिखी चिट्ठी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले में सीधे पर तौर पर पंजाब सरकार का समर्थन किया और कहा कि नाम रखने का हक पंजाब का बनता है।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का गेटवे पंजाब की जमीन पर लगता है। चौटाला ताऊ देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को मनाई जानी वाली सद्भावना रैली स्थल का जायजा लेने शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में दोनों जगहों पर उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी, ऐसे में प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं ने अपने आकाओं को खुश करने के लिए प्रदेश की जनता के 250 करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए, जबकि वे जानते थे कि एयरपोर्ट मोहाली में बन रहा है। उन्होंने कहा कि हुड्डा से पूछना चाहिए कि 250 करोड़ रुपये एयरपोर्ट के नाम पर किससे पूछ कर और क्यों दिया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन की कोठी पर आगजनी को लेकर बात की

inld leader abhay chautala big statement on international airport
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
अभय चौटाला ने कैप्टन अभिमन्यु की कोठी पर आगजनी पर बोलते हुए कहा कि ऐसा कभी नहीं सुना गया कि किसी की कोठी पर तीन बार आग लगाई जाए। यह आग या तो कांग्रेस ने लगवाई थी या भाजपा ने।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि भाजपा के कुछ नेता कैप्टन अभिमन्यु से जलन रखते हों। इस कारण उनके घर को तीन बार आग के हवाले किया गया। इनेलो नेता ने यह बात कैप्टन अभिमन्यु के उस बयान पर कही, जिसमें कैप्टन ने इनेलो को जाति के आधार पर बांटने वाली पार्टी बताया था।

अभय चौटाला ने भाजपा की प्रदेश सरकार को जाति के नाम पर बांटने वाली सरकार बताया। अभय चौटाला ने कहा कि आरक्षण की जांच जस्टिस झा आयोग से करवाने से प्रदेश सरकार बचना चाहती है, क्योंकि जस्टिस झा आयोग में भाजपा के कई लोगों के नाम सामने आएंगे, इसीलिए सरकार मामले को सीबीआई को सौंपना चाहती है।

भाजपा मान चुकी सूपड़ा साफ होगा

inld leader abhay chautala big statement on international airport
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
इनेलो चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा मान चुके हैं कि पार्टी का अब सूपड़ा साफ हो चुका है और थोड़े ही दिनों में नेताओं के बगावती सुर जनता के सामने होंगे। भाजपा ने जनता से विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में संस्था लोगों को लूट रही है, लेकिन कोई इसे देखने वाला नहीं है।

बादल पर संशय, शिवपाल यादव आएंगे
अभय चौटाला ने कहा कि सीएम सिटी में 25 सितंबर को होने वाली सद्भावना रैली में कई दिग्गज नेता आएंगे। रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आने पर संशय के बादल छाए हुए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव रैली में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पूर्व सांसद संतोष भारती, केसी त्यागी आदि नेता भी भाग लेंगे। चौटाला ने कहा कि रैली में देशभर से नेता आएंगे, लेकिन 20 सितंबर को यह फाइनल हो जाएगा कि कौन-कौन रैली में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed