फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD-JJP Will Show Political Power At Kaithal And Maham

सियासी ताकत दिखाएगी इनेलो-जजपा, एक महम तो दूसरी कैथल में मनाएगी ताऊ की जयंती

Sun, 25 Aug 2019 10:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Aug 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
INLD-JJP Will Show Political Power At Kaithal And Maham
अभय चौटाला, दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल जयंती के बहाने हरियाणा में इनेलो व जजपा शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इनेलो जहां इसके जरिये एक बार फिर अपनी ताकत दिखाएगी, वहीं जजपा भी ताऊ के जन्मदिन पर सियासी दमखम दिखाने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन


दोनों दलों ने 25 सितंबर को बड़ी रैली करने का निर्णय लिया है। बता दें कि ताऊ देवी लाल का कुनबा टूटने के बाद ही इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी (जजपा) का उदय हुआ है। 
विज्ञापन


इनेलो की कमान ताऊ के छोटे पौते अभय चौटाला के हाथ में है, तो जजपा की कमान बड़ा पौता अजय चौटाला संभाले हुए हैं। दोनों भाइयों की राहें वर्ष 2018 के अंत में ही अलग-अलग हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस कार्यक्रम के चलते इनेलो 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की 106वीं जयंती पर कैथल में बड़ी रैली करनी जा रही है। इस रैली के बहाने इनेलो नेता प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारियों के लिए पूर्व विधायक व पार्टी के अन्य नेताओं को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। इनेलो के समक्ष एक बार फिर मजबूती से खड़े होने की चुनौती है।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया ने बताया कि इनेलो इस बार अनाज मंडी कैथल में जननायक चौधरी देवी लाल जी के 106वें जन्म दिवस 25 सितम्बर को ‘सम्मान दिवस समारोह’ के रूप में विशाल रैली करके मनाएगी। इनेलो नेताओं ने दावा किया कि कैथल में होने वाली रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी, जिससे पिछले सभी रिकार्ड तोड़े जाएंगे।

इनेलो की इस रैली के माध्यम से प्रदेश की जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति न सिर्फ अपनी नाराजगी जाहिर करेगी, बल्कि सत्ता परिवर्तन का शंखनाद भी करेगी। उधर, जजपा भी महम में इस दिन विशाल रैली करेगी। जिसमें जजपा की सहयोगी पार्टी बसपा की सुप्रीमो मायावती भी भाग लेंगी। जजपा-बसपा में पिछले दिनों गठबंधन हुआ है और दोनों दल आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed