{"_id":"67351b9862d07de097050eaa","slug":"inld-demands-investigation-into-20-years-of-scams-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-562106-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 20 साल के घोटालों को लेकर इनेलो की जांच की मांग, अपने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पर अर्जुन चौटाला ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 20 साल के घोटालों को लेकर इनेलो की जांच की मांग, अपने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पर अर्जुन चौटाला ने साधा निशाना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान इनेलो विधायक दल के नेता आदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला ने डीएपी कालाबाजारी, लचर स्वास्थ्य सेवा और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान अर्जुन चौटाला ने इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान में थानेसर से कांग्रेस विधायक द्वारा भाजपा शासन के दस साल के कार्यकाल में घोटालों की जांच की मांग को सही ठहाराया। साथ ही ये भी कहा कि 2014 में इनेलो के नेता होते हुए सदन में कांग्रेस राज में हुए घोटालों को लेकर चार्जशीट सौंपी थी, उस मामले की भी जांच होनी चाहिए। हालांकि, इस पर अशोक अरोड़ा ने सामने बैठे इसराना से भाजपा के विधायक व मंत्री कृष्ण लाल पंवार और डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ्डा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ऐसे तो सदन में कई नेता हैं।
अर्जुन चौटाला ने पिछले 20 साल के कार्यकाल के दौरान हुए घोटालों की जांच की मांग की। अर्जुन चौटाला ने कहा कि यह सीएजी की रिपोर्ट में भी खुलासा किया गया था कि कांग्रेस के समय स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी कंपनी को जो जमीन अलॉट की गई थी, उस पर रास्ता भी नहीं था। रातों रात रास्ता बनाया गया, जिससे उसके दाम बेतहाशा बढ़ गए और हरियाणा सरकार को 44 करोड़ का नुकसान हुआ था।