फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD-BSP released manifesto regarding assembly elections.

Chandigarh News: विधानसभा चुनावों को लेकर इनेलो-बसपा ने पेश किया घोषणा पत्र 7500 बुढ़ापा पेंशन, 21 हजार होगा बेरोजगारी भत्ता और हर घर में नौकरी

Thu, 11 Jul 2024 09:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
INLD-BSP released manifesto regarding assembly elections.
युवाओं, बुजर्गों, महिलाओं और दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर इनेलो व बसपा ने गठबंधन के तुरंत बाद अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। अभय चौटाला ने दावा किया कि गठबंधन की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपये किया जाएगा और हर घर से एक युवा को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा 21 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। अनुबंध की नौकरियों की बजाय स्थायी नौकरी मिलेगी। विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।
इनेलो-बसपा गठबंधन ने घोषणा पत्र से युवाओं-बुजुर्गों के साथ-साथ दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। साथ ही हर गृहणी को मुफ्त गैस सिलेंडर और 1100 रुपये मासिक रसोई खर्च के तौर पर देने का ऐलान किया है। इनेलो नेता ने कहा कि सरकार बनी तो बिजली के मीटरों को घरों से बाहर की बजाए अंदर लगाया जाएगा और किसी का भी बिल 500 रुपये से अधिक नहीं आएगा।
विज्ञापन


घोषणा पत्र में ये भी
- कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम की जगह लागू की जाएगी पुरानी पेंशन योजना
- ताऊ देवीलाल आवास योजना के तहत एससी परिवारों को मिलेंगे 100-100 गज के प्लॉट
- एससी और बीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए खोले जाएंगे कोचिंग सेंटर

- एमबीबीएस सीटों में बढ़ेगा एससी-बीसी का कोटा, सामान्य के लिए बाॅन्ड होगा खत्म

- किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट की सभी सिफारिशों को किया जाएगा लागू

- अग्नि वीर योजना को खत्म करेंगे, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करेंगे, एमएसपी की गारंटी देंगे
- परिवार पहचान पत्र को खत्म करेंगे हर परिवार के पास होगा केवल राशन कार्ड

- कौशल रोजगार निगम खत्म करके सरकारी नौकरी देंगे



सरकार पर दबाव बनाने के लिए रोक देना चाहिए दिल्ली का पानी
एसवाईएल के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि हमारी सरकार आई तो जरूर एसवाईएल का पानी लाएंगे, भाजपा और कांग्रेस ने इसके लिए कुछ नहीं किया। पानी को लेकर हरियाणा और दिल्ली के बीच छिड़े विवाद को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए हरियाणा को दिल्ली का पानी रोक देना चाहिए। तभी पानी मिलेगा, क्योंकि पंजाब और दिल्ली में दोनों जगह आम आदमी पार्टी की सरकार है। इसी तरह हरियाणा और केंद्र में भाजपा सरकार है, लेकिन कोई भी दल इस मुद्दे को सुलझाना नहीं चाह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed