फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inld agitation for syl on shambhu border, police on highalert

SYL: शंभू बॉर्डर पर इनेलो ने लगाया 'नाका', हाइवे जाम और कर्फ्यू जैसे हालात

Mon, 10 Jul 2017 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Jul 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
inld agitation for syl on shambhu border, police on highalert
एसवाईएल लड़ाई
एसवाईएल को लेकर इनेलो ने फिर से 'युद्ध' छेड़ दिया है। शंभू बॉर्डर पर कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं और नेशनल हाइवे पूरी तरह से जाम है। एसवाईएल पर राजनीति गरमाने लगी है। एक तरफ इनेलो आरपार की लड़ाई को अड़ी है, दूसरी ओर पंजाब हरियाणा पुलिस और सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन


हजारों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता सवेरे ही हरियाणा-पंजाब बार्डर पर पहुंच गए थे, लेकिन कड़े सुरक्षा प्रबंधों के कारण वह आगे नहीं जा पाए। पुलिस ने इनेलो कार्यकर्ताओं को बैरियर के पास ही रोक दिया तो वे सभी हाइवे के बीचोंबीच बैठ गए। बता दें कि शंभू बैरियर पर इस समय इनेलो प्रमुख दुष्यंत चौटाला समेत 300 कार्यकर्ता मौजूद हैं।
विज्ञापन

दोनों राज्यों की पुलिस बॉर्डर पर तैनात

inld agitation for syl on shambhu border, police on highalert
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
दूसरी ओर, बॉर्डर पर हरियाणा सरकार ने अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात कर रखी हैं। पंजाब ने भी 30 कंपनियां तैनात की हैं। दोनों राज्यों की बसों को एक-दूसरे की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

एडीजीपी हरियाणा आरसी मिश्रा ने हरियाणा पंजाब बॉर्डर का दौरा करके सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। 500 पुलिसकर्मी और दंगा नियंत्रण वाहन तैनात है। पंजाब के एसएसपी, डीएसपी, डीसी, एसडीएम राजपुरा मौके पर मौजूद हैं। पंजाब की बसों की आवाजाही बंद है और बैरियर भी पूरी तरह से बंद है। 

इनेलो ने सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक हरियाणा और पंजाब के बार्डर पर पांच जगह चक्का जाम का आह्वान किया है। इनेलो शंभू बैरियर, लालड़ू, बैरियर, टोहाना, डबवाली और दाता सिंगावाला बार्डर जाम लगाएगी।

दोनों राज्यों की सरकारों पर इनेलो का युद्ध ‘बेअसर’

inld agitation for syl on shambhu border, police on highalert
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
दूसरी ओर, पंजाब हरियाणा की सरकारों पर इनेलो का युद्ध ‘बेअसर’ है। हरियाणा सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का इंतजार है। इस इंतजार से बाहर जाने को सरकार तैयार नहीं है। पंजाब सरकार भी हरियाणा को पानी देने को तैयार नहीं है।

इनेलो ने अपने इस जलयुद्ध पार्ट टू का आह्वान इसलिए लिया है कि वे पंजाब और हरियाणा पर एसवाईएल का पानी हरियाणा को दिलवाने पर दबाव बना सके, लेकिन हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का दावा है कि रास्ता रोकने व नहर खोदने से पानी नहीं मिलेगा।

पंजाब के सीएम भी कह चुके हैं जब एसवाईएल को लेकर जलसमझौता हुआ था, तब पंजाब में पानी की स्थिति कुछ और थी और आज कुछ और, इसलिए पानी देना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed