फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inld agitation for syl, highalert with police security on punjab haryana border

SYL: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर इनेलो ने लगाया 'नाका', कड़ी सुरक्षा पुलिस अलर्ट

Mon, 10 Jul 2017 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Jul 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
inld agitation for syl, highalert with police security on punjab haryana border
एसवाईएल लड़ाईएसवाईएल लड़ाई
एसवाईएल पर राजनीति गरमाने लगी है। एक तरफ इनेलो आरपार की लड़ाई को अड़ी है, दूसरी ओर पंजाब हरियाणा पुलिस और सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है। इस बार फिर टकराव के आसार बने हुए हैं और इनेलो बॉर्डर पर नाका लगाने जा रही है। इसी के मद्देनजर इनेलो सोमवार को अंबाला, जींद, सिरसा और फतेहाबाद में पंजाब सीमा पर चक्का जाम कर पड़ोसी राज्य से कोई भी वाहन हरियाणा में नहीं आने देगा। चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लालड़ू में भी यही हाल रहेगा। 
विज्ञापन


वहीं हरियाणा सरकार ने यातायात सुचारू रखने के लिए केंद्र सरकार से मिलीं अर्धसैनिक बलों की चार कंपनियां तैनात कर दी हैं। वहीं जाम के मद्देनजर पंजाब में पटियाला, संगरूर और बठिंडा जिले में रूट डायवर्ट का प्लान जारी कर दिया गया है। पार्टी के मुताबिक पुलिस, एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग के वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन


अंबाला में शंभू बैरियर, फतेहाबाद में टोहाना बॉर्डर, सिरसा में डबवाली बॉर्डर और जींद में नरवाना के पास खन्नौरी दाता सिंगलावाला बॉर्डर पर इनेलो नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता चक्का जाम करेंगे। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला शंभू बॉर्डर पर चक्का जाम की शुरुआत कर बाकी जगह हवाई सर्वेक्षण के जरिए नजर रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लालड़ू बॉर्डर पर मौजूद रहेंगे अभय चौटाला

inld agitation for syl, highalert with police security on punjab haryana border
एसवाईएल लड़ाई
लालड़ू बार्डर पर आंदोलन की कमान नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा संभालेंगे। खन्नौरी दाता सिंगावाला बार्डर पर इनेलो विधायक परमिंदर ढुल, विधायक पृथ्वी सिंह, विधायक हरीचंद मिड्डा, पूर्व विधायक कलीराम व सूरजभान, टोहाना बार्डर पर विधायक बलवान सिंह दौलत पुरिया, प्रोफेसर रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक निशान सिंह, डबवाली बार्डर पर सांसद चरणजीत रोड़ी, दुष्यंत चौटाला व सिरसा के सभी इनेलो विधायक आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

जाम के बाद बनेगी अगली रणनीति
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पंजाब सीमा पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन करेंगे। दोनों राज्यों की सरकारों पर एसवाईएल निर्माण के लिए दबाव बनाया जाएगा। ये जाम सिर्फ सांकेतिक होगा, इसके बाद आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

टकराव के आसार
पंजाब बॉर्डर सील करने के दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में टकराव के आसार हैं। पंजाब सरकार ने पहले ही चेतावनी दी है कि इनेलो हरियाणा की सीमा में ही प्रदर्शन करे। पंजाब में आने पर सख्ती से निपटा जाएगा। बॉर्डर पर वाहन रोकने के दौरान पुलिस से इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अर्ध सैनिक बलों की चार कंपनियां तैनात होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।

बॉर्डर से पहले रोकने की तैयारी
हरियाणा पुलिस और अर्ध सैनिक बल इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं को पंजाब बॉर्डर पर चक्का जाम से रोकेंगे। चारों जिलों में अर्धसैनिक बलों के साथ भारी संख्या में पुलिस तैनात की जा चुकी है। सरकार की योजना इनेलो को बॉर्डर तक न पहुंचने देने की है। पंजाब और हरियाणा के गृह सचिव व डीजीपी पहले ही संयुक्त रणनीति बना चुके हैं।

दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलाया हाथ

inld agitation for syl, highalert with police security on punjab haryana border
नहर खोदने पंजाब जा रहे इनेलो नेता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) मुद्दे पर इनेलो की चेतावनी की वजह से पंजाब-हरियाणा की सीमा पर उत्पन्न होने वाले हालात को देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस ने हाथ मिला लिया है। पंजाब के वाहनों को हरियाणा में घुसने से रोकने के ऐलान के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से दोनों राज्यों की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हालांकि यह चौकसी रविवार देर शाम के बाद बढ़ाई गई। इससे पूर्व शम्भू बैरियर पर पंजाब और हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अफसरों के बीच साझा बैठक भी की गई है।

इससे निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने केंद्र से सुरक्षा बलों के 10 कंपनी जवानों को उपलब्ध कराने की मांग की थी। इनेलो की चेतावनी के बावजूद रविवार को शम्भू बैरियर के नाकों पर पूरे दिन पुलिस की तैनाती नदारद रही। इतना ही नहीं पंजाब-हरियाणा सीमा से लगते सरहदी गांव कपूरी, सराला, लाछड़ू, जमीतगढ़, झाड़ूआ, कुर्बानपुर, सुलर, इस्माइल पुर, कॉमी कलां, सैणी माजरा, बीडिग़ां, ढंगेरिया सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों में सुरक्षा कोई पुख्ता प्रबंध नहीं नजर आए। जबकि यह वे गांव में जहां से एसवाईएल गुजरती है।

शनिवार शाम शम्भू बैरियर पर पंजाब और हरियाणा के पुलिस के अधिकारियों की बैठक में एसएसपी पटियाला एस. भूपति, एसपी डी हरविन्द्र सिंह विर्क, डीएसपी राजपुरा कृष्ण कुमार पांथे, हरियाणा पुलिस से एसपी अभिषेक ग्रेवाल, डीएसपी प्रमोद कुमार, डीएसपी शहरी राजेश कुमार मौजूद थे। बैठक में अंबाला रेंज के आईजी तथा पटियाला रेंज के आईजी ने भी निर्देश दिए कि वह संबंधित थानों के माध्यम से सभी रूटों पर निगरानी रखी जाए। पुलिस से सभी राजनितिक दलों को भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed