{"_id":"582ca1b64f1c1bd53b8ffbd4","slug":"ink-on-finger-of-bank-ec-also-confused-currency-ban-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उंगली में बैंक की स्याही वाला वोट डाल पाएगा या नहीं, चुनाव आयोग भी कंफ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उंगली में बैंक की स्याही वाला वोट डाल पाएगा या नहीं, चुनाव आयोग भी कंफ्यूज
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
रुपये बदलने के दौरान इंक लगाए जाने से शहरवासी चिंतित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार- बार नोट बदलवाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने अंगुली पर अमिट स्याही लगाने की घोषणा कर दी। लेकिन यह घोषणा चंडीगढ़ के लोगों पर भारी पड़ सकती है। क्योंकि 18 दिसंबर को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में बैंक में नोट बदलवाने वालों की अंगुली पर स्याही का निशान होने पर कैसे वोट डाल पाएंगे इसे लेकर चिंतित हैं।
चुनाव के समय फर्जी वोट रोकने के लिए ही मत डालते समय अंगुली में स्याही लगाई जाती है, लेकिन अब बैंक द्वारा अंगुली में स्याही लगाने पर मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चुनाव आयोग के लिए भी असमंजस की स्थिति बन गई है क्योंकि बैंकों द्वारा मतदान वाली स्याही लगाने पर मतदाता के लिए क्या नियम बनाया जाएगा इसे लेकर चुनाव आयोग के पास भी अभी तक कोई गाइडलाइन नहीं पहुंची है। अभी उन्हें यह भी स्पष्ट नहीं कि जिसकी उंगली में स्याही लगी है, वह वोट डाल पाएगा या नहीं।
बुधवार से बैंकों में लोगों की अंगुली पर स्याही लगानी भी शुरू कर दी गई। राजनीतिक दलों के अनुसार एक बार अमिट स्याही लगाने पर उसका रंग अंगुली से कई माह तक नहीं मिटता। ऐसे में केंद्र द्वारा नोट एक्सचेंज की दी गई तारीख 24 नवंबर है। ऐसे में जो भी नोट एक्सचेंज करेगा, उसकी अंगुली पर स्याही का निशान नगर निगम चुनाव (18 दिसंबर ) तक नहीं मिटेगा। वैसे कई लोगों का कहना है कि सबसे छोटी या अंगूठे पर स्याही लगाने का फैसला आ सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने ट्विटर पर इस नए सिस्टम को लागू करने पर सवाल उठाया है।

मतदान के दौरान कैसे लगेगी इंक, चुनाव आयोग को कोई निर्देश नहीं
रुपये बदलने के दौरान इंक लगाए जाने से शहरवासी चिंतित
मतदाता डरे हुए: सुरेंद्र शर्मा
फॉसवेक के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि शहर में बड़ी असमंजस की स्थिति बन गई है। शहरवासी डर रहे हैं कि अगर उन्होंने नोट बदलवाए और बैंक ने स्याही लगा दी तो चुनाव तक यह स्याही उनकी अंगुली से नहीं उतरेगी ऐसे में वह मतदान नहीं कर पाएंगे।
चंडीगढ़वासियों को छूट मिले
पैरेंट्स टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष का नितिन गोयल का कहना है कि इस समय वैसे ही शहरवासी नोट बदलवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े होकर समय बर्बाद कर रहे हैं। चंडीगढ़ के लोगों को अंगुली में स्याही लगाने में छूट देनी चाहिए। अगर ऐसा न किया गया तो सही मतदाता भी वोट के अधिकार से वंचित रह जाएंगे।
मतदान के समय सबसे छोटी अंगुली में स्याही लगाई जाए: दलविंदर
सेक्टर-40 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दलविंदर सैनी का कहना है कि बैंक द्वारा सबसे बड़ी अंगुली में स्याही लगाई जा रही है। चुनाव आयोग को यह निर्णय लेना चाहिए कि मतदान के दौरान सबसे छोटी अंगुली में स्याही लगाई जाए।
इसके लिए अभी गाइडलाइन क्लीयर नहीं है। मैं वीरवार को चुनाव आयोग से इस बारे में पूछूंगा। कोई न कोई हल निकाला जाएगा ।
राकेश मेहता, राज्य चुनाव आयुक्त