{"_id":"5bd07873bdec22693257b3e3","slug":"ingition-in-three-cars-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः गली में खड़ी तीन कारों में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, अब भी पकड़ से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधरः गली में खड़ी तीन कारों में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, अब भी पकड़ से बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
आगजनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर कैंट में स्थित हरदयाल रोड की गली में खड़ी तीन कारों को आग लगाने वाला आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई। बता दें सोमवार देर रात को असामाजिक तत्वों ने मोहल्ला नंबर 29 के बाहर हरदयाल रोड की गली पर खड़ी तीन गाड़ियों को आग लगा दी थी। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया की सोमवार की रात को ढाई बजे के करीब एक व्यक्ति ऑटोरिक्शा में आया और तीनों कारों को आग लगाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक तीनों गाड़ियां पूरी तरह से जल गई थी। यह कारें मोहल्ला नंबर 29 में रहने वाले डॉ. नवनीत सिंह की पत्नी डॉ. जसबीर कौर, सैन्य अधिकारी गुरमुख सिंह व जगदीश चंद्र की थी, जोकि हर रोज अपने घर के बाहर हरदयाल रोड पर गाड़ियां खड़ी करते हैं। घटना की सूचना मिलते हुए मिल्ट्री पुलिस भी सक्रिय हो गई थी और अपने एंगल से जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
थाना कैंट के प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। मामले की जांच अभी चल रही है। जल्द ही इसे हल कर दिया जाएगा। यहीं नहीं सोमवार की रात को धार्मिक पोस्टर फाड़कर माहौर बिगाड़ने की कोशिश भी की गई और वारदात में भी ऑटोरिक्शा वाले को ही देखा गया था।
विज्ञापन