{"_id":"61c23e45e3ae4b1f1a40a0a3","slug":"inflation-uncontrollable-show-mirror-to-bjp-congress-chandigarh-news-pkl436837696","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई बेकाबू, भाजपा को दिखाएं आइना : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई बेकाबू, भाजपा को दिखाएं आइना : कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए लोगों से निगम चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में नेता गैस सिलिंडर और सब्जियों की टोकरियां लेकर पहुंचे और गृहिणियों से आह्वान किया कि वों इस बार अपने शहर को सुरक्षित हाथों में दें ताकि महंगाई कम की जा सके।
प्रेसवार्ता में महिला कांग्रेस की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, समन्वयक अभिषेक दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला, प्रवक्ता राजेश शर्मा और राजीव शर्मा उपस्थित रहे। इन नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस ही नहीं सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। हालत यह है कि घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है।
नेताओं ने कहा कि महंगाई के अलावा चंडीगढ़ की छवि भी खराब हो चुकी है। जो चंडीगढ़ कभी अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता था, वह अब देश में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामले में सब से आगे चल रहा है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ में महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों की संख्या अत्यधिक बढ़ गई है। यह बात एनसीआरबी की वर्ष 2020 की रिपोर्ट में दर्ज है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि देश में बलात्कार के मामलों की सबसे अधिक दर चंडीगढ़ में है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि अगर कांग्रेस नगर निगम चुनाव जीतती है तो पार्टी लॉकडाउन की पूरी अवधि के दौरान लोगों से वसूले गए पानी के शुल्क और हाउस व प्रॉपर्टी कर के करीब 150 करोड़ रिफंड करेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने बेलगाम मुद्रास्फीति के लिए भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने प्रचार पर पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का खर्च किए हैं। एआईसीसी के कोआर्डिनेटर अभिषेक दत्त ने कहा कि जिस दिन केजरीवाल चंडीगढ़ में प्रचार कर रहे थे उस दिन दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक में गलत दवा के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई।