{"_id":"37a9122ee51ec1c8de259c0008c493c0","slug":"inelo-protest-against-cm-hooda-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो का आज से हुड्डा को हटाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो का आज से हुड्डा को हटाने का अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Mar 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
पार्टी ने इस आरोप को लेकर बुधवार 5 मार्च से 8 मार्च तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
पार्टी की ओर से बुधवार को सिरसा, भिवानी, फरीदाबाद, अंबाला व रोहतक, 6 मार्च को फतेहाबाद, सोनीपत, कैथल, महेंद्रगढ़ व पलवल, 7 मार्च को हिसार, पानीपत, जींद, यमुनानगर व झज्जर और 8 मार्च को गुड़गांव, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला और मेवात में प्रदर्शन कर संबंधित उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री को हटाने की मांग की जाएगी।
पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अंबाला और सोनीपत में प्रदर्शन का नेतृत्व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, रोहतक व हिसार में युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला और सिरसा व फतेहाबाद में युवा इनेलो नेता कर्ण चौटाला करेंगे।
इसके अलावा फरीदाबाद में प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत और भिवानी में प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा करेंगे।
विज्ञापन
इनेलो नेताओं ने बताया कि करीब दस सालों से हरियाणा भूमि व वित्तीय घोटालों के आरोपों के घेरे में रहा है।
उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पर पहली पत्नी से बिना तलाक लिए किसी अन्य महिला के साथ शादी करने के आरोप लगे हों।