फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Industry gets oxygen, kitchen budget will be controlled

Chandigarh News: इंडस्ट्री को मिली ऑक्सीजन, रसोईं का बजट होगा कंट्रोल

Thu, 09 Apr 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Industry gets oxygen, kitchen budget will be controlled
चंडीगढ़। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबर आते ही देश के साथ-साथ ट्राईसिटी की जनता को भी बड़ी राहत मिली है। संकट की आशंका से ग्रस्त इंडस्ट्री को ऑक्सीजन मिली गई है। गृहणियों को भी रसोईं का बजट कंट्रोल होने की भी आशा जगी है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की इंडस्ट्री का मानना है कि युद्धविराम होेने से पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे और रसोई गैस की आपूर्ति भी बहाल हो सकेगी। युद्ध की वजह से ऊपर जा रही महंगाई का ग्राफ भी नियंत्रण में आएगा। इस संबंध में हमने शहर के उद्यमियों के विचार जाने।
विज्ञापन

युद्धविराम के बाद अभी स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा। स्थिति सुधरेगी पर धीरे-धीरे। कच्चे तेल की आपूर्ति सामान्य होने और इसके दाम कम होने का इंतजार है। फिलहाल कुछ दाम गिरा भी है। स्थिति जबतक सामान्य नहीं होगी तब तक उद्योग जगत को कच्चा माल ठीक दाम पर नहीं मिलता। -नवीन मंगलानी, वाइस प्रेसीडेंट,चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन



युद्ध की वजह से उद्योग प्रभावित हो चुके हैं। लोहे की कीमतें अब काफी तेज हो चुकी हैैं, ऐसी स्थिति में काफी ज्यादा महंगाई बढ़ गई है। जब तक युद्ध पूरी तरह नहींं रुकता, तब तक स्थिति में ज्यादा उद्योगों की सुधार आने की संभावना नहीं है। यदि क्रूड आयल की सप्लाई सुचारू और किफायती होती है तो स्थितियां संभल जाएंगी।-अवि भसीन, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती

युद्ध से उद्योग काफी प्रभावित हैं। एकदम से बदलाव नहीं आएगा। कीमतें धीरे धीरे ही सामान्य होंगी। दामों में तेजी तो जल्दी आ जाती है लेकिन सस्ता होने में समय लगता है। मुझको लगता है कि अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। -संजीव चड्ढा, प्रेसीडेंट चंडीगढ़ व्यापार मंडल




युद्ध का असर सभी पर पड़ा है। रसोईं गैस से लेकर उद्योग जगत तक इससे प्रभावित हुआ है। युद्धविराम के बाद दामों में राहत मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। दोनों देशों के बीच आगे क्या स्थिति बनती है यह भी देखना होगा। रसोईं गैस की समस्या में भी राहत मिलेगी। -सुधीर गर्ग, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed