{"_id":"8dfcf9fed36b30d23619ccef96a778dd","slug":"industrialist-from-seven-planes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्टर्ड विमानों से पहुंचे पंजाब सम्मिट के मेहमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्टर्ड विमानों से पहुंचे पंजाब सम्मिट के मेहमान
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 10 Dec 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब समिट में भाग लेने के लिए देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति अपनी-अपनी चार्टेड फ्लाइट्स से सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे।
इन उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी, स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल एवं टीना अंबानी मुख्य रूप से शामिल थे। रिलायंस का काफिला एयरबस से उतरा।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उद्योगपतियों की सिक्योरिटी के लिए खास इंतजाम किए गए थे। चार्टेड फ्लाइट्स सुबह साढ़े दस बजे से उतरना शुरू हुईं।
चंडीगढ़ में कुल पांच चार्टेड फ्लाइट्स उतरीं। इनमें रिलायंस, जीवीके, रैलीगियर, डिश टीवी और डीएलएफ के निजी विमान शामिल थे।
यह सभी उद्योगपति अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मोहाली में होने वाली समिट के लिए पहुंचे हैं। लक्ष्मी मित्तल और मुकेश अंबानी जब एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे तो यहां उनको रिसीव करने के लिए खास इंतजाम किए गए थे।
यह इंतजाम पंजाब सरकार की ओर से किया गया था। लैंड करने वालों में सबसे बड़ा काफिला रिलायंस का रहा।
इसकी एयरबस यहां उतरी। इसमें मुकेश अंबानी और टीना अंबानी शामिल थे। मुकेश अंबानी का यह काफिला सुबह साढ़े नौ बजे ही सिटी एयरपोर्ट पर लैंड कर गया था।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक कैप्टन एचएस तूर ने कहा कि चार्टेड फ्लाइट्स की वजह से किसी को कोई समस्या नहीं आई। नियमित फ्लाइट्स सामान्य रहीं।