फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indoor gatherings restricted to 100 people and outdoor to 200 in Punjab From 1st March

पंजाब में एक मार्च से बढ़ेंगी पाबंदियां, डीसी को नाइट कर्फ्यू का अधिकार, कार्यक्रमों में लोगों की संख्या भी तय

Tue, 23 Feb 2021 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Indoor gatherings restricted to 100 people and outdoor to 200 in Punjab From 1st March
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब में कोविड के बढ़ रहे मामलों पर चिंतित मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इनडोर और आउटडोर आयोजनों में भीड़ कम करने के लिए नए सिरे से बंदिशें लागू करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के तहत राज्य में एक मार्च से इनडोर आयोजनों में भाग लेने वाले लोगों की संख्या 100 तक और आउटडोर आयोजनों में लोगों की संख्या 200 तक सीमित करने के आदेश दिए गए है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मास्क व सामाजिक दूरी का भी सख्ती से पालन करने और राज्य में टेस्टिंग को बढ़ाकर प्रति दिन 30000 तक करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

कोविड की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को एक उच्च-स्तरीय वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कैप्टन ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को अपने जिलों में हॉटस्पॉट इलाकों में जरूरत पड़ने पर रात का कर्फ्यू लगाने के लिए भी अधिकृत कर दिया है और माइक्रो कंटेनमेंट के लिए यह रणनीति अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

 

उन्होंने पुलिस को मास्क पहनने, रेस्टोरेंटों और मैरिज पैलेसों में कोविड निरीक्षक तैनात करने और अधिसूचना का सख्ती से पालन करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए कराधान व आबकारी विभाग को नोडल एजेंसी बनाया है।

सिनेमाघरों के बारे में फैसला एक मार्च के बाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमाघरों में लोगों की संख्या कम करने का फैसला एक मार्च के बाद लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निजी दफ्तरों और रेस्टोरेंटों को सभी कर्मचारियों के लिए कोरोना टेस्ट की ताजा रिपोर्ट प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले 15 लोगों को टेस्टिंग को अनिवार्य किया है। 

वैक्सीन के दुष्प्रभाव के 61 मामले, अब सभी ठीक
स्वास्थ्य विभाग के सचिव हुस्न लाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद दुष्प्रभाव के 61 मामले सामने आए हैं। इनमें छह मामले अति गंभीर और 14 समान्य गंभीर मामले थे। लेकिन अब यह सभी लोग ठीक हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को बुजुर्गों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को वैक्सीन लगाने की रूपरेखा तैयार करने को कहा है।

कैप्टन ने स्वास्थ्य विभाग को यह आदेश दिया है कि घरेलू एकांतवास वाले मामलों खासकर अन्य बीमारियों से पीड़ितों की उचित निगरानी को सुनिश्चित किया जाए और फतेह किट को पॉजिटिव व्यक्ति तक पहले दिन से घरेलू एकांतवास में पहुंचाया जाए।

इन जिलों में बढ़े कोरोना के मामले
स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी है कि लुधियाना, एसबीएस नगर, एसएएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर, बठिंडा में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। संक्रमण दर 1 प्रतिशत से 1.8-1.9 प्रतिशत हो गई है। कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने की वजह से एसबीएस नगर, लुधियाना, बठिंडा में औसत संक्रमण दर राज्य औसत से अधिक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed