{"_id":"56eb87554f1c1b4e278b4bb1","slug":"indo-pak-match-pak-artist-exhibition-himachal-bhawan-chandigarh-chandigarh-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले भारत-पाक मैच, अब पाक कलाकारों की प्रदर्शनी पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले भारत-पाक मैच, अब पाक कलाकारों की प्रदर्शनी पर विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/धर्मशाला/शिमला
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
एग्जीबिशन
- फोटो : अमर उजाला
पहले भारत-पाक मैच, अब हिमाचल भवन चंडीगढ़ में पाकिस्तानी कलाकारों की प्रदर्शनी लगाए जाने पर नया विवाद खड़ा हो गया है। एक ओर जहां हिमाचल सरकार धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध करती आई है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल भवन चंडीगढ़ में पाकिस्तानी कलाकारों की प्रदर्शनी को मंजूरी देने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। वीरवार को सदन में इसे लेकर भाजपा विधायकों ने विरोध किया।
हिमाचल भवन का नियंत्रण हिमाचल सरकार के राज्य पर्यटन विकास निगम के पास है। इस प्रदर्शनी को इंडो-पाक इंटरनेशनल एक्सपो-2016 का नाम दिया गया है। हिमाचल भवन चंडीगढ़ में ये प्रदर्शनी पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स और रावलपिंडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पाकिस्तान के संयुक्त तत्वावधान में लगाई गई है।
ये 17 मार्च को शुरू हुई है और 21 मार्च तक चलेगी। रोजाना 10:00 से 8:00 बजे तक खुली रहेगी। इसमें कई स्टॉल पाकिस्तानी कलाकारों के हस्तशिल्प के हैं। पाक हस्तशिल्प के खरीदार भी यहां पहले दिन खूब आए। ऐसी ही प्रदर्शनी एक बार पहले शिमला में भी लगाई जा चुकी है। चंडीगढ़ में भी ये पिछले कुछ वर्षों से लग रही है।
विज्ञापन
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। हिमाचल भवन में पिछले कुछ वर्षों से ये प्रदर्शनी लग रही है। इसमें पाकिस्तान के कलाकार आते हैं। ये क्लीयरेंस के बाद ही आते हैं। ऐसे आयोजन किराया लेने के बाद होते हैं। एचपीटीडीसी एक वाणिज्यिक संगठन है।
- दिनेश मल्होत्रा, महाप्रबंधक, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम