फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IndiGo flight took off without AC on Congress leader Amarinder Singh Raja Warring shared video

Punjab News: इंडिगो विमान में नहीं चले AC, यात्रियों को बांटे टिशू, कांग्रेस नेता ने साझा किया वीडियो

Sun, 06 Aug 2023 11:03 AM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Aug 2023 11:03 AM IST
सार

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGC) और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) से इंडिगो एयरलाइंस और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
IndiGo flight took off without AC on Congress leader Amarinder Singh Raja Warring shared video
वीडियो से ली गई तस्वीर। - फोटो : Twitter: @RajaBrar_INC

विस्तार

कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने इंडिगो विमान 6E7261 पर चंडीगढ़ से जयपुर की यात्रा के भयावह अनुभव को सोशल मीडिया पर व्यक्त किया। राजा वड़िंग ने बताया कि पहले हमें चिलचिलाती धूप में कतार में लगभग 10-15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा और जब हम विमान में पहुंचे तो एसी काम नहीं कर रहे थे और फ्लाइट ने बिना एसी के ही उड़ान भरी। उन्होंने आगे बताया कि उड़ान भरने से लेकर लैंडिंग तक एसी बंद थे और पूरी यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को परेशान होना पड़ा। 

विज्ञापन


उड़ान के दौरान किसी ने भी गंभीर चिंता का समाधान नहीं किया। दरअसल, एयर होस्टेस ने 'उदारतापूर्वक' यात्रियों को पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर बांटे। महिलाओं और बच्चों सहित अधिकांश यात्री बेचैन थे। इसे वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। लोग कागज और टिशू से हवा करने में जुटे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से एक बड़ा तकनीकी मुद्दा था लेकिन संबंधित अधिकारी सिर्फ पैसा कमाना चाहते थे। इसीलिए यात्रियों के स्वास्थ्य और आराम को दांव पर लगा दिया गया। उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGC) और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) से इंडिगो एयरलाइंस और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed