फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indians coming from abroad will quarantine in the hotel for seven days, coronavirus

नई गाइडलाइनः विदेश से आने वाले भारतीय सात दिन रहेंगे होटल में क्वारंटीन, कोरोना जांच भी होगी

Mon, 25 May 2020 10:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 25 May 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Indians coming from abroad will quarantine in the hotel for seven days, coronavirus
सांकेतिक तस्वीर
विदेश से आने वाले अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गईं हैं। इसके तहत विदेश से आने वाले सभी एनआरआई को पहले सात दिन तक होटल में क्वारंटीन रहना होगा। इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव पाया जाता है तो उन्हें होटल से घर जाने की इजाजत दी जाएगी, लेकिन घर जाकर भी खुद उन्हें सात दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि लॉकडाउन 4.0 की घोषणा के बाद विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। विदेश से आने वाले भारतीयों को एहतियातन सात दिन तक होटल में क्वारंटीन किया जाएगा। यदि इस दौरान लिए गए उनके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा जबकि रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर में होम क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं, घरेलू उड़ानों का प्रयोग करने वाले लोगों के लिए कोई शर्त निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन


वह एयरपोर्ट से सीधे घर जाएंगे। जहां वह तय मानकों के तहत आइसोलेशन की प्रक्रिया को अपनाएंगे। प्रशासक ने आदेश दिए हैं कि घरेलू विमानों से सफर करने वाले यात्रियों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा, इसकी स्क्रीनिंग की जाएगी। एयरपोर्ट से पैसेंजर की डिटेल लेकर रखी जाएगी और यहीं पर उससे अंडरटेकिंग ले ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed