फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian students trapped in Ukraine very worried says Hiya kansal

यूक्रेन से लौटीं हिया ने सुनाया हाल: कहा- भारतीय छात्रों की सांसें अटकीं, हॉस्टल तक आ रही धमाकों की आवाज, पीएम मोदी से की ये अपील

Thu, 24 Feb 2022 08:42 PM IST
ajay kumar सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Feb 2022 08:42 PM IST
सार

यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ गई है। हजारों भारतीय वहां फंसे हैं। यूक्रेन से पंजाब के सुनाम लौटीं हिया कांसल ने अपने सहपाठियों से बातचीत वहां के हालात के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Indian students trapped in Ukraine very worried says Hiya kansal
हीया कांसल व जिला इंडस्ट्री चैंबर के अध्यक्ष घनशाम कांसल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूक्रेन में सैकड़ों भारतीय छात्र डर के माहौल में फंसे हैं। वहां के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में गुरुवार को धमाकों की आवाजें साफ सुनाई दे रहीं हैं। इससे छात्र बेहद खौफजदा हैं और खुद की सुरक्षा की दुआ मांग रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के छात्रों की यह दास्तां यूक्रेन से ही 22 जनवरी को लौटीं पंजाब के सुनाम की हीया कांसल ने दी। 

विज्ञापन


वह यूक्रेन में एमबीबीएस कर रही हैं। हीया ने बताया कि पीएम मोदी समेत दुनिया के सभी देश, छात्रों की इस पीड़ा को समझें और तुरंत मदद करें। रूसी हमले के बीच यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र फंस हैं। पीड़ित छात्र किसी भी तरह भारत लौटना चाहते हैं। हीया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि फंसे सभी भारतीय और अन्य देशों के छात्रों को सकुशल निकाला जाए। इसके लिए पीएम मोदी अन्य देशों की मदद लें और तुरंत सभी छात्रों को वहां से बाहर निकालें।
विज्ञापन


हीया ने बताया कि गुरुवार को उसकी अपने सहपाठियों से फोन पर बात हुई है। वहां छात्रों का बुरा हाल है और सभी जल्द भारत लौटना चाहते हैं। यूक्रेन में बढ़ते तनाव को देखते हुए दो दिन पहले ही हीया का परिवार तीन गुना अधिक दाम पर महंगी टिकट हासिल कर बेटी को सुनाम लाने में सफल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हीया ने कहा कि छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित हैं। हीया कांसल जिला इंडस्ट्री चैंबर के अध्यक्ष घनशाम कांसल की भतीजी हैं। हीया कांसल ने बताया कि वह यूक्रेन के शहर डेरीटिरोवक्स में एमबीबीएस कर रही हैं। 30 जनवरी को ही वह सुनाम से यूक्रेन गईं थीं और 31 जनवरी को वहां पहुंची थीं। 


वह अपने भाई की शादी में आई थीं। वहां उनकी कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। हीया के पिता संजय कांसल और ताया व जिला इंडस्ट्री चैंबर के अध्यक्ष घनशाम कांसल ने कहा कि मानवाधिकार को देखते हुए भारत सरकार अन्य देशों से संपर्क कर छात्रों की जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका निभाए। वहां रहने वाले लोगों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का प्रबंध करें। अगर यूक्रेन में स्थिति सामान्य नहीं होती है तो मोदी सरकार इन छात्रों को मेडिकल शिक्षा भारत में पूरी करवाने के उचित प्रबंध करे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed