{"_id":"681a641a5dd96aa18203515b","slug":"indian-railways-won-the-marshal-of-the-air-force-arjan-singh-memorial-hockey-tournament-chandigarh-news-c-16-pkl1043-702580-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भारतीय रेलवे ने जीता मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भारतीय रेलवे ने जीता मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट
Wed, 07 May 2025 01:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट-2025 का छठा संस्करण मंगलवार को 3 बीआरडी एयरफोर्स स्थित रघुबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम में संपन्न हो गया। 29 अप्रैल से 6 मई तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत सहित बांग्लादेश की एक अंतरराष्ट्रीय टीम समेत कुल 12 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला रेल कोच फैक्ट्री (कपूरथला) और भारतीय रेलवे की टीम के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय रेलवे ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी, पदक और तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता को दो लाख रुपये का इनाम मिला। समापन समारोह में भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल पीके घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर ओलंपियन नवजोत कौर और अर्जुन पुरस्कार विजेता आकाशदीप सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मैन ऑफ द मैच को 10,000 रुपये का चेक दिया
दिवंगत ग्रुप कैप्टन आरएस भोला की पत्नी कमला भोला ने ''मैन ऑफ द मैच'' को 10,000 रुपये का चेक प्रदान किया। राजीव श्रीवास्तव और ग्रुप कैप्टन मनप्रीत सिंह सहित वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने वायुसेना खेल नियंत्रण बोर्ड, 3 बीआरडी और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और टूर्नामेंट के समापन की औपचारिक घोषणा की। यह टूर्नामेंट भारतीय वायुसेना के महानायक और हॉकी के खिलाड़ी रहे मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह की स्मृति को समर्पित है।