फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian railway cancelled short distance trains due to fog in winters

धुंध के चलते फिर रद्द की गई कई ट्रेनें, यहां देखिए कौन-कौन सी?

Mon, 14 Nov 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 14 Nov 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
indian railway cancelled short distance trains due to fog in winters
रेलवे
धुंध के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित न हों, इसलिए यह फैसला लिया गया है। छोटी दूरी की 6 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


ये ट्रेन 19 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आने वाले हर शनिवार व रविवार को रद्द करने की घोषणा की गई है। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सफर शुरू करने से पहले यात्री इनके बारे में पता जरूर लगाएं।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह घोषणा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही ली गई है। छोटे रूटों की ट्रेन रद्द रखने से लंबी दूरी की ट्रेन सही प्रकार से चलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी बंद

indian railway cancelled short distance trains due to fog in winters
रेलवे
रोहतक से चलकर पानीपत आने वाली 54025 ट्रेन रद्द रहेगी। रोहतक से इसके चलने का समय सुबह 11:45 बजे है। इसी रूट पर पानीपत से चलकर रोहतक जाने वाली 54026 ट्रेन रद्द रहेगी। पानीपत से इसके चलने का समय दोपहर 2:50 बजे है।

जींद से चलकर पानीपत के रास्ते रोहतक जाने वाली 54049 ट्रेन रद्द रहेगी। इसका रोहतक से चलने का समय सुबह 4:25 बजे और पानीपत पहुंचकर चलने का समय सुबह 6:12 बजे है। वहीं जींद से चलने 54050 ट्रेन रद्द रहेगी।

इसका रोहतक से चलने का समय शाम 4:05 बजे, पानीपत से चलने का समय 8:15 बजे हैं। पानीपत से रात 9:10 बजे चलकर नई दिल्ली जाने वाली 64466 ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं नई दिल्ली से सुबह 8:10 बजे चलकर पानीपत पहुंचने वाली ट्रेन भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed