फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian rail budget 2016, one new rail link to punjab state

बजट में मालवा को पटियाला-राजपुरा-मोहाली रेल लिंक मिली

Fri, 26 Feb 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Updated Fri, 26 Feb 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
indian rail budget 2016, one new rail link to punjab state

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के रेल बजट में मालवा क्षेत्र को बड़ा तोहफा मिला है। इसमें पटियाला-राजपुरा-मोहाली वाया नलास रेल लिंक शामिल है। इसको रेलवे मंत्रालय ने पास कर दिया, जिसकी कुल लागत 403 करोड़ से अधिक है। रेल बजट में राजपुरा-मोहाली लिंक के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।

विज्ञापन


इसके अलावा राजपुरा-पटियाला-बठिंडा के डबल लाइन करने संबंधी प्रोजेक्ट को भी रेलवे मंत्रालय ने पास कर दिया है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1320 करोड़ से अधिक है। इन प्रोजेक्टों के पास होने से मालवा जोन के लोगों को काफी फायदा होगा, वह सीधे पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने केंद्रीय रेल मंत्री का इन प्रोजेक्टों के पास होने पर धन्यवाद किया है। इस मौके पर अमर उजाला से बात करते हुए डा. गांधी ने कहा कि 50 साल से भी अधिक समय से मालवा क्षेत्र के लोग इन प्रोजेक्टों के लिए तरस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला-राजपुरा-मोहाली वाया नलास रेल लिंक के बनने से मालवा क्षेत्र के 10 जिले मुक्तसर, बरनाला, फरीदकोट, मानस, संगरूर पटियाला आदि राजधानी चंडीगढ़ से सीधे जुड़ जाएंगे। वर्तमान में सीधा चंडीगढ़ से मालवा रेल लिंक नहीं है।  इससे मालवा जोन के लोगों को काफी फायदा होगा।


इन प्रोजेक्टों के शुरू हो जाने से मालवा क्षेत्र में बडे़ उद्योगों के लगने के रास्ते में आने वाली अड़चनें भी दूर हो जाएंगी। हालांकि इस लिंक को रेलवे अथारिटी पहले ही मंजूर कर चुकी है। इस रेल लिंक को पास कराने के लिए सांसद डा. गांधी पिछले करीब एक साल केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु के अलावा पीएम तक से मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed