फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian men's team final for the sixth time

6वां विश्व कबड्डी कप: पुरुष वर्ग में भारत की टीम छठी बार फाइनल में

Wed, 16 Nov 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बादल (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बादल (मुक्तसर) Updated Wed, 16 Nov 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Indian men's team final for the sixth time
भारत की टीम छठी बार फाइनल में - फोटो : अमर उजाला
छठे डॉ. बीआर अंबेडकर विश्व कबड्डी कप के तहत गांव बादल में बुधवार को दो सेमीफाइनल मैचों का आयोजन हुआ। इस दौरान देर शाम पुरुष वर्ग में यूएसए और भारत में हुए रोचक मुकाबले में भारत की टीम 57-40 के अंतर से लगातार छठी बार फाइनल में प्रवेश कर गई है।
विज्ञापन


वहीं महिला वर्ग के यूएसए और कीनिया की टीम के मुकाबले में अमेरिका ने कीनिया को 41-20 के अंतर से हराते हुए पहली बार फाइनल मैचों में जगह बनाई है। सेमीफाइनल मैचों का आगाज मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हवा में विश्व कप का लोगो और गुब्बारे छोड़कर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन


पहला मैच महिला वर्ग की टीम अमेरिका और कीनिया के बीच खेला गया। अमेरिका की टीम ने बेशक इस मैच को 41-20 से जीत लिया, मगर कीनिया की खिलाड़ियों ने इस मैच दौरान उम्दा प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अमेरिका की ओर से गुरअमृत खालसा ने 11 व नौवा ने पांच अंक हासिल किए। वहीं जाफ लाइन में से कैंडिस टैनिस ने नौ और फोबो ने छह जाफे लगाए। कीनिया की ओर से रेडर सोफिया ने सात अंक लिए। वहीं जाफी लेह ने छह जाफे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल का दूसरा मैच भारत और अमेरिका के बीच हुआ। यह मुकाबला काफी रोचक रहा। भारत ने अमेरिका की टीम को 57-40 के अंतर से हराकर लगातार छठी बार विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में इस टीम का अब इंग्लैंड की टीम के साथ मुकाबला होगा। भारतीय टीम के रेडर मनजोत सिंह गिल और राजू ने 12-12 व जगमोहन सोखी ने 10 अंक बटोरे। वहीं जाफ लाइन में निंदी ने चार व खुशी ने तीन जाफे लगाए। अमेरिका के तीन रेडरों एजे इंदरजीत, जज और जतिंदरपाल ने छह-छह अंक बटोरे। वहीं तीन जाफियों डोंटे, गुरप्रीत व हरजिंदर ने एक-एक जाफा लगाया। विश्व कबड्डी कप के इतिहास में पहली बार हुआ है कि अमेरिका की महिला टीम फाइनल तक पहुंच पाई है। इस टीम का मुकाबला जलालाबाद में होने वाले फाइनल मैचों दौरान लगातार चार बार चैंपियन रही भारत की टीम के साथ होगा। मैचों से पूर्व दो बजे लोक गायिका कौर बी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। 

125 खिलाड़ियों की पंजाब पुलिस में सीधी भर्ती : बादल

Indian men's team final for the sixth time
सीएम ने गांव बादल में खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में खेलों को उत्साहित करने और 2020 के टोकियो ओलंपिक खेलों के प्राथमिक प्रबंधों की तैयारी के तौर पर प्रदेश के हर गांव को खेल नर्सरी के तौर पर विकसित किया गया है। सीएम ने कहा कि हर गांव में अत्याधुनिक सहूलियतों से लेस स्टेडियम और जिम बनाया जाएगा। यही नहीं युवाओं को खेलों की ओर जोड़ने के उद्देश्य से खेल किटें भी मुहैया कराई जाती रहेंगी।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यह बात बुधवार को देर शाम गांव बादल के खेल स्टेडियम में छठा डॉ. बीआर अंबेडकर विश्व कबड्डी कप के सेमीफाइनल मैचों के दौरान खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले 125 खिलाड़ियों को पंजाब पुलिस में सीधा बिना किसी प्रक्रिया के भर्ती किया जाएगा। इनमें दस डीएसपी, 50 सब इंस्पेक्टर और 65 सिपाही शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की खेलों को उत्साहित करने के लिए की गई कोशिशों और करोड़ों रुपयों के इनाम की वजह से आज 34 देशों में कबड्डी खेल लोकप्रिय हो गया है। इस बार के विश्व कप में 14 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed