{"_id":"65d32e73276662dbf7033115","slug":"indian-cricketer-shubman-gill-made-state-icon-by-election-commission-of-punjab-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission 2024: पंजाब चुनाव आयोग ने क्रिकेटर शुभमन गिल को बनाया लोकसभा चुनाव 2024 का 'स्टेट आइकान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission 2024: पंजाब चुनाव आयोग ने क्रिकेटर शुभमन गिल को बनाया लोकसभा चुनाव 2024 का 'स्टेट आइकान'
Mon, 19 Feb 2024 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 04:03 PM IST
सार
इससे पहले लोकप्रिय पंजाबी गायक तरसेम जस्सड को भी स्टेट आइकान नियुक्त किया जा चुका है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि पहली बार मतदान करने वाले लड़के-लड़कियां गिल और तरसेम जस्सड से प्रभावित होकर अपने वोट अधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
शुभमन गिल का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के चुनाव आयोग की ओर से भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को स्टेट आइकन बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब निवासी शुभमन गिल क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 70 फीसदी से ज्यादा वोट का लक्ष्य हासिल करने में उनका अहम रोल होगा।
उन्होंने कहा कि शुभमन गिल के माध्यम से मतदान के लिए जागरुक करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि इस बार 70 पार का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इससे पहले लोकप्रिय पंजाबी गायक तरसेम जस्सड को भी स्टेट आइकान नियुक्त किया जा चुका है। सिबिन सी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ हुई बैठक में ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया था, जहां पिछले चुनाव के दौरान वोट प्रतिशत कम रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में जागरूकता अभियान के साथ ही शुभमन गिल और तरसेम जस्सड के माध्यम से अपील करवा कर मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि पहली बार मतदान करने वाले लड़के-लड़कियां गिल और तरसेम जस्सड से प्रभावित होकर अपने वोट अधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं उन्होंने अन्य आयु वर्ग के लोगों से भी अधिक वोट करने की अपील की है।