फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Cleanliness League: Chandigarh tops in cities with a population of more than 10 lakhs

इंडियन स्वच्छता लीग: 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में चंडीगढ़ अव्वल, नवी मुंबई के साथ बना संयुक्त विजेता

Sat, 01 Oct 2022 01:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 01:12 AM IST
सार

नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा, संयुक्त आयुक्त ईशा कंबोज और स्वच्छता लीग में चंडीगढ़ टीम के कप्तान रोहित कुमार ने दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में यह पुरस्कार हासिल किया।

विज्ञापन
Indian Cleanliness League: Chandigarh tops in cities with a population of more than 10 lakhs
दिल्ली में राज्यमंत्री से पुरस्कार ग्रहण करतीं निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को इंडियन स्वच्छता लीग का परिणाम जारी कर दिया गया। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में नवी मुंबई के साथ चंडीगढ़ संयुक्त रूप से विजेता घोषित हुआ। 

विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा, संयुक्त आयुक्त ईशा कंबोज और स्वच्छता लीग में चंडीगढ़ टीम के कप्तान रोहित कुमार ने दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में यह पुरस्कार हासिल किया। राज्यमंत्री कौशल किशोर ने स्वच्छ शहर संवाद और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी के समापन सत्र के दौरान यह पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


आयुक्त ने इस पुरस्कार का श्रेय चंडीगढ़ को लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि शहर के युवाओं की मेहनत से यह पुरस्कार मिला है। कार्यक्रम में बताया गया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में इस लीग का आयोजन हुआ। इसमें 1850 से अधिक शहरों ने भाग लिया जिसका केंद्र की ओर से मूल्यांकन किया गया। इस अभियान में चंडीगढ़ की ओर से 2000 से अधिक युवाओं ने एक मानव श्रृंखला बनाई, जिसमें ओपन हैंड और चार कचरे के बॉक्स बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed