{"_id":"57ece0de4f1c1bca7f573b31","slug":"indian-army-surgical-strike-in-pok-and-high-alert-in-punjab-on-border-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीओके अटैकः बॉर्डर के 10 किलोमीटर के दायरे में सेना ने की ये घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके अटैकः बॉर्डर के 10 किलोमीटर के दायरे में सेना ने की ये घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में भारत के सर्जिकल ऑपरेशन के बाद बॉर्डर के साथ लगते 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र में भारतीय सेना ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल, क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। ऑपरेशन के बाद पंजाब के सरहदी जिलों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
इसके चलते केंद्र सरकार ने एरिया खाली कराने आदेश जारी किए, जिसे पंजाब के मुख्य सचिव ने समूह डिप्टी कमिश्नरों तक वीडियो कान्फ़्रेंस करके पहुंचा दिया। आदेश जारी किये हैं कि भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ लगते 10 किलोमीटर के क्षेत्र को गुरूवार शाम 4 बजे तक खाली करवा लिया जाये।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री से इस मसले पर बात की। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज शाम सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। सुरक्षा बलों ने सीमा पार की गतिविधियों पर निगहबानी तेज कर दी है। इधर, कैंट इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

रद्द की गई रिट्रीट सेरेमनी, स्कूल भी बंद कराए गए
पंजाब में बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था
दूसरी ओर, पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर में अलर्ट जारी किया गया है। बार्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए आने वाले लोगों को एक किलोमीटर पीछे ही रोक दिया गया है। लोगों को बॉर्डर पर न जाने की हिदायत दी गई है।
इस बीच पाकिस्तान सीमा के नजदीकी इलाके में स्कूलों में जल्दी छुट्टियां कर दी गईं। पंजाब शिक्षा विभाग ने अगले आदेश तक सीमा के 10 किलोमीटर क्षेत्र के सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के आदेश भी दिए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
सीमावर्ती गांवों के अंदर भी सेना के जवान-जगह जगह पहुंच रहे हैं। पाकिस्तान सीमा से सटे फिरोजपुर में प्रशासन ने किसान मेला भी खत्म करवाया। सभी को वहां से तत्काल जाने को कहा गया है। सीमा क्षेत्र के गांवों व शहरों में सेना की गतिविधि बढ़ गई है।
फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। डॉक्टर्स और नर्सों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।