फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian army start plan to targets pakistan

पाकिस्तान की बर्बरता का अब मिलेगा जवाब, भारत ने उठाया 'प्रहार' के लिए ये कदम

Sat, 06 May 2017 01:50 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 May 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
 indian army start plan to targets pakistan
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत - फोटो : file photo
घाटी में पाकिस्तान की लगातार बढ़ती जा रही नापाक हरकतों को लेकर सेना पूरी तरह गंभीर है। भारतीय सेना पाकिस्तान को उसकी गुस्ताख करतूतों के लिए जल्द कड़ा जवाब देगी। इसके लिए सेना ने कवायद शुरू कर दी है। जनरल रावत ने सेना को हर हालत में तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ में दो जवानों की हत्या के बाद उनके शवों के साथ बर्बर सलूक किए जाने के बाद देश भर में काफी गुस्सा है। इस बर्बर घटना के बाद आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को वेस्टर्न कमांड चंडी मंदिर पहुंचकर आला सैन्य अफसरों के साथ करीब तीन घंटे तक मैराथन मीटिंग की। सूत्रों के अनुसार बैठक में जहां आर्मी चीफ ने अफसरों के साथ पाक से निपटने की रणनीति पर मंथन किया, वहीं इस बात को भी स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तानी सेना की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का हर हाल में सख्ती से जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में उन्होंने कहा कि भारतीय सेना किसी भी हालत में पाकिस्तानी सैनिकों को माफ नहीं करेगी। धोखे से एलओसी में घुसकर भारतीय जवानों की हत्या और उनके शवों के साथ बर्बरतापूर्ण कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बैठक में सोमवार को एलओसी पार कर जवानों की हत्या और उनके शवों को खुद-बुर्द करने की कायराना हरकत पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एलओसी के हालात पर भी मंथन

 indian army start plan to targets pakistan
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत
जनरल बिपिन  रावत शुक्रवार सुबह विशेष विमान से वेस्टर्न कमांड, चंडी मंदिर पहुंचे । कैंटोनमेंट एरिया में आर्मी चीफ तकरीबन चार घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने जहां वेस्टर्न कमांड की ताकत का जायजा लिया। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में एलओसी पर पाकिस्तानी जवानों की हलचल और उनकी करतूतों पर भी चिंता जताते हुए पाकिस्तानी सेनाके खिलाफ कार्रवाई के तरीकों पर चरचा की गई। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ जल्द ही सेना बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

सतर्कता बढ़ाने के भी निर्देश
सूत्रों ने बताया कि  इस मैराथन मीटिंग के दौरान आर्मी चीफ ने सेना के जवानों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की। इसके साथ ही सेना की यूनिटों के सुरक्षा इंतजाम व जवानों के आवासीय सुविधाओं इत्यादि मुद्दों पर भी बातचीत की गई। आर्मी चीफ ने वेस्टर्न कमांड के अफसरों से हर परिस्थितियों से निपटने केलिए पूरी तरह से सतर्क रहने का भी निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed