फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Army Soldiers and Officers Facing Stress Problems

तनाव में रहते हैं भारतीय सेना के जवान और अफसर, रिपोर्ट देख सैन्य प्रशासन हैरान...निकाला जाएगा समाधान

Thu, 11 Oct 2018 12:04 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Oct 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Soldiers and Officers Facing Stress Problems
Indian Army
विभिन्न कारणों से भारतीय सेना के कई जवान और अफसर तनाव की जद में हैं। समस्या का समाधान करने के लिए सैन्य प्रशासन ने गंभीर होते हुए तीन तरीके ढूंढ निकाले हैं। दरअसल, बढ़ते तनाव की वजह से कई जवान तो शराब के आदी तक हो जाते हैं और कई बार तनाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि जवानों को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ जाता है।
विज्ञापन


इसलिए सेना की ओर से जवानों और अफसरों को तनाव मुक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सेना की विभिन्न छावनियों में इसके लिए ‘मेंटल वैलनेस वीक’ आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें मनोवैज्ञानिकों, आर्ट ऑफ लीविंग, ध्यान विशेषज्ञों व योग शिक्षकों की मदद से जवानों और अफसरों को तनावमुक्त किया जा सके।
विज्ञापन


इसके अलावा ऐसे जवान जो बढ़ते तनाव के शराब के  आदी हो जाते हैं, उनकी काउंसलिंग के लिए भी सेना विशेष तौर पर इंतजाम करवा रहे हैं। ये विशेषज्ञ इन जवानों और अफसरों को घेरने वाले तनाव की वजह को पकड़ेंगे और उन्हें इस अवसाद से बाहर निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सैन्य जवानों, अफसरों और जरूरत पड़ने पर उनके परिजनों को भी विशेष काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। ये काउंसलिंग पूरी तरह से मेंटल हेल्थ स्ट्रेस मैनेजमेंट और साइकोसोमैटिक इलनैस (मनो शारीरिक रोगों) पर केंद्रित रहेगी।

तनाव से पड़ रहा सेहत पर असर

Indian Army Soldiers and Officers Facing Stress Problems
सुरक्षाबल
वरिष्ठ मनोविशेषज्ञ डा. कुलदीप सिंह बताते हैं कि जीवन में बढ़ता तनाव सेहत पर भी बुरा असर डालता है। इससे हेडेक , ब्लड प्रेशर, माइग्रेन , ज्वाइंट पेन, हाइपर टेंशन, डायबिटीज, अस्थमा इत्यादि कई तरह की बीमारियां इंसान को घेर लेती है।

काउंसलिंग में इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस
- सैन्य जवानों के तनावग्रस्त होने की मुख्य वजह क्या है, उसकी जड़ तक पहुंचना
- तनाव की वजह पारिवारिक है, तो काउंसलिंग में उनके परिजनों को भी शामिल करना
- इच्छाओं और वास्तविकता का अंतर ही तनाव है, जवानों  को ये समझाते हुए अंतर खत्म करना
- जवानों को जीवन का विश्लेषण करने का गुर सिखाते हुए उनकी दिनचर्या को दोबारा री-सैट करना।
- दिलोदिमाग में उठ रहे हर अच्छे-बुरे मनोभावों को किसी से भी शेयर करवाना
- फौज के धार्मिक शिक्षक जेसीओ को भी ट्रेंड करना कि वे किस तरह तनावग्रस्त जवानों की पहचान कर उनकी अध्यात्मिक काउंसलिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed