फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Army Sepoy Karamjeet Singh Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir

बॉर्डर पर गोलीबारी में पंजाब का 'पुत्तर' कर्मजीत सिंह शहीद, घर में मचा कोहराम...गांव में पसरा मातम

Mon, 18 Mar 2019 01:42 PM IST
ajay kumar रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Mar 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Sepoy Karamjeet Singh Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir
सिपाही कर्मजीत सिंह

जम्मू के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा सोमवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे की गई गोलीबारी में मोगा के गांव जनेर निवासी जवान कर्मजीत सिंह शहीद हो गए। परिवार को सुबह करीब 11 बजे इस बारे में सूचना मिली तो परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं हलका धर्मकोट के एसडीएम नरिंदर सिंह परिवार के साथ दुख व्यक्त करने पहुंचे तो परिजनों ने गुहार लगाई कि और कितने जवानों का शहीद होना बाकी है। 

विज्ञापन


भारत सरकार को पाकिस्तान सरकार के साथ बैठकर बातचीत के जरिए समाधान निकालना होगा। शहीद जवान कर्मजीत सिंह के पिता अवतार सिंह और फूफा रूपिंदर सिंह ने बताया कि वह दोनों भारतीय सेना से सेवामुक्त हो चुके हैं। हमेशा से ही उनके जहन में देश पहले और परिवार बाद में रहा है। बेटे कर्मजीत की शहादत पर उन्हें मान है लेकिन दोनों देशों को शांतिमय ढंग से बातचीत के जरिए इसका समाधान करना ही बेहतर होगा।

विज्ञापन

भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अवतार सिंह ने बताया कि कर्मजीत सिंह का जन्म 15 नवंबर 1994 को हुआ था। 28 जून 2015 को कर्मजीत सिंह भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और इस समय वह जम्मू के राजौरी सेक्टर में सुंदरबानी 18 सिख रेजीमेंट में तैनात था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे पाकिस्तान आर्मी द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान कर्मजीत सिंह शहीद हो गया। अभी कर्मजीत सिंह की शादी नहीं हुई थी। 

डीसी संदीप हंस ने कहा कि पंजाब सरकार की पॉलिसी के अनुसार शहीद के परिवार को 12 लाख रुपये नकद और एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य कोई सहायता राज्य सरकार पर निर्भर है। शहीद के पार्थिव शरीर के मोगा आने के बारे में डीसी संदीप हंस को कोई जानकारी नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed