फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Army Practice for Efficiency Test of New Weapons in Punjab Haryana Border Areas

पाकिस्तान को अपनी ताकत का अहसास कराएगी भारतीय सेना और एयरफोर्स, शुरू हुआ दक्षता परीक्षण

Sun, 02 Jun 2019 01:18 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 02 Jun 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Practice for Efficiency Test of New Weapons in Punjab Haryana Border Areas
भारतीय सेना - फोटो : फाइल फोटो

भारतीय सेना अब दुश्मन देश पाकिस्तान को अपनी ताकत का अहसास कराएगी। इसके लिए दक्षता परीक्षण किया जाएगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। भविष्य के खतरों को देखते हुए सेना अब अपने नए हथियारों और उपकरणों के साथ दक्षता परीक्षण करेगी। इस परीक्षण के लिए हरियाणा और पंजाब के कुछ दुर्गम इलाकों को चुना गया है।

विज्ञापन


ये वे इलाके हैं, जहां से पाकिस्तान बॉर्डर की दूरी ज्यादा नहीं है। जाहिर है सेना अपने इस दक्षता परीक्षण के बहाने पाकिस्तान को भी अपनी ताकत का अहसास करवाना चाहती है। इस दक्षता परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ये परीक्षण वेस्टर्न कमांड के अधीन अंबाला आर्मी बेस कैंप स्थित सेना की खड्गा कोर की निगरानी में होगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विगत कुछ महीनों के अंतराल में भारतीय सेना और वायुसेना के बेड़े में कई तरह के नए एडवांस हथियार और उपकरण शामिल किए गए हैं। सेना की विभिन्न कोरस को उनकी जिम्मेवारी के लिहाज से ये हथियार और उपकरण उपलब्ध भी करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, देश में जिस तरह के मौजूदा आंतरिक और बाह्य खतरों के हालात बने हुए हैं, उसके मद्देनजर ये हथियार व उपकरण सेना के लिए जरूरी माने जा रहे थे। अब चूंकि सेना को ये उपलब्ध करवा दिए गए हैं, तो इन एडवांस हथियारों और उपकरणों के डेवपलमेंट व दक्षता का परीक्षण करने का निर्णय सैन्य प्रशासन द्वारा लिया गया है। यह परीक्षण जून महीने में होगा।

परीक्षण के लिए घातक रणनीति का डिजाइन तैयार

इस परीक्षण के दौरान ऐसा माहौल बनाया जाएगा, जैसे वाकई दुश्मन से युद्ध छिड़ गया हो। दुश्मन के खिलाफ एक घातक रणनीति भी डिजाइन की गई है। जिसमें दुश्मन के खिलाफ एक तेज दंडात्मक झटका देते हुए सेना अपने इस परीक्षण को अंजाम देगी। इस अभ्यास के जरिए एडवांस हथियारों व उपकरणों को इस्तेमाल करने वाले जवानों का न केवल कौशल विकास होगा, बल्कि उनकी युद्ध संबंधी कार्यशैली भी अपग्रेड होगी।

एयरफोर्स भी होगी परीक्षणा का हिस्सा
सेना के इस दक्षता परीक्षण के दौरान कुछ दिन एयरफोर्स भी आर्मी को ज्वॉइन करेगी। दुश्मन के खिलाफ तैयार की गई रणनीति के अंतर्गत एयरफोर्स भी अपने उपकरणों के साथ अहम रोल अदा करेगा। सेना और वायुसेना इस दौरान मिलकर भविष्य के लिए संयुक्त युद्ध सिद्धांत और संयुक्त परिचालन सिद्धांत के विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed