फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Army General Bipin Rawat Said Pakistan Trying to Alive Terrorism in Punjab

पाकिस्तान और विदेशी ताकतें पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने की ताक में हैं: बिपिन रावत

Mon, 05 Nov 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 05 Nov 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Indian Army General Bipin Rawat Said Pakistan Trying to Alive Terrorism in Punjab
bipin rawat

भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि विदेशी ताकतें पंजाब के माहौल को दोबारा खराब करने और यहां आतंकवाद फैलाने की ताक में हैं।

विज्ञापन


पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान समेत कई विदेशी ताकतें पंजाब के अलावा देश के अन्य कई राज्यों में अशांति फैलाना चाहती हैं। उन्होंने विदेशी ताकतों की इन गलत चालों से लोगों को सचेत रहने के लिए कहा। जनरल रावत रविवार को नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


पत्रकारों की ओर से पूछे सवाल पर जनरल रावत ने कहा कि भारतीय फौज ने केंद्रीय और राज्यों की खुफिया एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क बनाया हुआ है और देश की सेना हर अंदरूनी व बाहरी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार है। इस मौके पर फौज प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि इस स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए फौज के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फौज प्रमुख ने रोल ऑफ ऑनर अवार्ड प्रदान किया

Indian Army General Bipin Rawat Said Pakistan Trying to Alive Terrorism in Punjab
बिपिन रावत

जनरल रावत ने विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले स्टूडेंट्स के साथ मुलाकात की। उसके बाद स्कूल के स्टूडेंट्स की ओर से शानदार मार्च पास्ट करके भारतीय सेना प्रमुख को सलामी दी गई। हेडमास्टर डॉ. जगप्रीत सिंह ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों का जिक्र किया।

इसके बाद स्कूल के पुराने स्टूडेंट खरड़ से विधायक कंवर संधू को उनकी शानदार प्राप्तियों के लिए फौज प्रमुख ने रोल ऑफ आनर अवार्ड प्रदान किया। स्कूल को दी सेवाओं के बदले स्कूल के पुराने अध्यापक बरजिंदरा एस भटनागर को जनरल बिपिन रावत की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पंजाब पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने इस मौके पर पीटी की शानदार पेशकारी की। फौज प्रमुख ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया। साथ ही अच्छा नतीजा प्राप्त करने वाले अध्यापकों का भी सम्मान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed