फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian and foreign students will have offline examination in PU in June

पीयू में जून में भारतीय और विदेशी छात्रों की होगी ऑफलाइन परीक्षा

Wed, 25 May 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Indian and foreign students will have offline examination in PU in June
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से मंगलवार को सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर नोटिस जारी किया गया है। इसके अनुसार भारतीय और विदेशी सभी छात्रों की सेमेस्टर परीक्षा जून महीने में ऑफ लाइन माध्यम में आयोजित करवाई जाएगी। यह आदेश डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीयूआई डॉ. रेणु विग का कहना है कि सभी विदेशी छात्र भी परिसर में हैं, इसलिए ऑफलाइन परीक्षाओं में कोई समस्या नहीं है, वहीं अफगानिस्तान के छात्रों को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। पीयू में ऑफलाइन परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थी लंबे समय से असमंजस में थे। छात्रों को उम्मीद थी कि कोरोना के बढ़ते केसों के चलते शायद सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम में संचालित करवाई जाए। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद छात्रों को वीजा मिलने में दिक्कतें आ रही है। ऐसे में पीयू प्रशासन ने छात्रों को इंटरनल परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन का विकल्प दिया था। अभी सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। डीयूआई डॉ. रेणु विग ने बताया कि अभी अफगानिस्तान के छात्रों की ऑफलाइन परीक्षाओं को लेकर निर्णय लिया जाना है। वहीं अन्य सभी छात्रों के लिए ऑफलाइन परीक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed