{"_id":"58a30dda4f1c1b5f7ed855d2","slug":"indian-airforce-soldier-missed-since-6-days-from-bathinda-airforce-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"6 दिन से लापता है यहां तैनात एयरफोर्स का जवान, पत्नी ने SSP को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 दिन से लापता है यहां तैनात एयरफोर्स का जवान, पत्नी ने SSP को दी शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Tue, 14 Feb 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स का एक जवान 6 दिन से लापता है, लेकिन एयरफोर्स के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अब पत्नी ने एसएसपी को शिकायत दर्ज कराई है। मामला पंजाब के बठिंडा का है।
जिले के गांव भीसीआणा स्थित एयरफोर्स स्टेशन से संदिग्ध हालातों में लापता हुए जवान विपिन शुक्ला के परिजन मंगलवार को एसएसपी स्वपन शर्मा को मिले। उन्होंने उनसे इंसाफ की गुहार लगाते आरोप लगाया कि एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारी और पुलिस चौकी बल्लूआणा के अधिकारी उनकी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
संतोष शुक्ला ने कहा कि वह इस बारे में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को शिकायत भेजेंगे। वहीं एसएसपी स्वपन शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस मामले संबंधी डीएसपी आर की ड्यूटी लगा दी है। पूरी मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

पुलिस को दी शिकायत में ये सब बताया गया
Indian Airforce
- फोटो : File Photo
जवान के चाचा संतोष शुक्ला ने बताया कि उनका भतीजा उक्त स्टेशन में बतौर एयरमैन भर्ती हुआ था। बीत तीन सालों से वह बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन की कैंटीन में काम कर रहा था। विपिन शुक्ला अपनी पत्नी कुमकुम शुक्ला, बेटे आयूष और अरनो समेत स्टेशन के क्वार्टर में रह रहे थे।
उन्होंने बताया कि आठ फरवरी को जब उनका भतीजा ड्यूटी से वापस घर आया तो अचानक वह कुछ देर क्वार्टर के पास स्टेशन के अंदर स्थित मंदिर की ओर गया, लेकिन वापस घर नहीं आया।
इसके बाद जवान की पत्नी कुमकुम ने एयरफोर्स के अधिकारियों के पास अपने पति के गुम होने की शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद कुमकुम ने संबंधित पुलिस चौकी में भी अपने पति के लापता होने की शिकायत दी। लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है।