{"_id":"58fdf55d4f1c1b46028b457b","slug":"indian-air-force-start-recruitment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 वीं पास हैं तो एयरफोर्स में जाने का सुनहरा मौका, यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वीं पास हैं तो एयरफोर्स में जाने का सुनहरा मौका, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स में भर्ती
अगर आप एयरफोर्स में जाने का सपना रखते हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है। 12 वीं पास युवाओं के लिए ये खास मौका है। एयरफोर्स में एयरमैन की भर्ती के लिए अमृतसर के राजासांसी में रैली 5 से 9 मई तक होगी। इसमें जिले के युवा भी भाग ले सकेंगे। डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल ने बताया कि एयरमैन की भर्ती गैर तकनीकी वर्ग में की जाएगी। इस रैली में 7 जुलाई 1997 से 20 दिसंबर 2000 के बीच जन्म लेने वाले युवा भाग ले सकते हैं।
वे किसी भी विषय में 50 फीसदी अंकों से बारहवीं पास हों और उनके अंग्रेजी में 50 फीसदी अंक होने चाहिए, वे इस रैली में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार का कद 152.2 सेंटीमीटर से कम नहीं होना चाहिए। हर उम्मीदवार को लिखित से पहले शारीरिक टेस्ट पास करना जरूरी है।

Trending Videos
भर्ती में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एयरफोर्स भर्ती
1.6 किलोमीटर दौड़ पांच मिनट 40 सेकेंड में पूरी करने वाला युवक ही शारीरिक टेस्ट में शामिल हो पाएगा। इसमें 8 चिनअप, 20 पुषअप (पलैंक), 20 बैंट नी शिटअप शामिल हैं। जो उम्मीदवार शारीरिक टेस्ट पास कर लेंगे, उसका लिखित टेस्ट होगा।
एनसीसी पास उम्मीदवारों को विशेष तरजीह दी जाएगी। डीसी ने बताया कि जिले के उम्मीदवारों का शारीरिक टेस्ट 5 मई को होगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगी।
एनसीसी पास उम्मीदवारों को विशेष तरजीह दी जाएगी। डीसी ने बताया कि जिले के उम्मीदवारों का शारीरिक टेस्ट 5 मई को होगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगी।
सभी युवा उम्मीदवार दौड़ने के लिए स्पोर्ट्स किट, डोमीसाइल सर्टिफिकेट, जन्मतिथि प्रमाण पत्र के लिए मैट्रिक सर्टिफिकेट, प्लस-टू का सर्टिफिकेट व नंबर कार्ड, एनसीसी सर्टिफिकेट और इन सब की चार-चार फोटो कॉपियां साथ लेकर आएं। इसके अलावा 10 नई पासपोर्ट साइज फोटो, पेंसिल, काला व नीला बॉल पैन, शॉपनर व गम भी साथ लेकर पहुंचना जरूरी है।