फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india with host under 19 fifa world cup football

देश पहली बार करेगा फीफा वर्ल्डकप की मेजबान, जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं

Sat, 29 Apr 2017 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 29 Apr 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
india with host under 19 fifa world cup football
football
फुटबाल के स्तर को ऊंचा करने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार देश फीफा वर्ल्डकप की मेजबानी करने जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार गृह मंत्रालय की ओर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही केंद्रीय रिजर्व बल चंडीगढ़ को हरियाणा राज्य में ऊर्जा अंडर-19 फुटबाल टैलेंट हंट टूर्नामेंट-2017 के आयोजन का जिम्मा दिया गया है। यह जानकारी केंद्रीय रिजर्व बल चंडीगढ़ रेंज के डीआईजी वीके कोंडल ने वीरवार को पंचकूला सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व बल चंडीगढ़ की ओर से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के सौजन्य से ऊर्जा अंडर-19 फुटबाल टैलेंट टूर्नामेंट-2017 का आयोजन एक से आठ मई तक ताऊ देवीलाल खेल परिसर में किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

19 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं लड़कियां भाग लेंगे

india with host under 19 fifa world cup football
football
टूर्नामेंट में हरियाणा के 19 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं लड़कियों की उच्च स्तरीय आठ-आठ टीमें भाग लेंगी। इसमें लड़कों में फतेहबाद, करनाल, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, भिवानी, पंचकूला व अंबाला की टीमें, वहीं लड़कियों में भिवानी, हिसार, सोनीपत, जींद, कैथल, गुरुग्राम, पंचकूला व कुरुक्षेत्र जिला की टीमें शामिल हैं।

कोंडल ने बताया कि देश फीफा अंडर-17 विश्वकप की पहली बार मेजबानी कर रहा है। अक्टूबर का महीना इस वर्ष फुटबाल खेल के प्रति समर्पित होगा। क्योंकि फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन भारत में होगा।

वहीं  इस मौक पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के निर्देशक जगदीप सिंह ने बताया उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र पिंजौर के डीआईजी डॉ. प्रताप सिंह, पश्चिमी उत्तर सेक्टर प्रशासन के डीआईजी दरबारा सिंह बैंस, हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला खेल अधिकारी एन सत्यन सहित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed